Tuesday 28 May 2013

फास्ट अँड फ्यूरियस 6 की स्पीड से ध्वस्त इश्क इन पेरिस !


जैसा कि मैंने अपने इस ब्लॉग में लिखा था, Hollywood की फिल्म फास्ट अँड फ्यूरियस 6 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर Bollywood की फिल्मों का कत्ले आम कर ही दिया। विन डीजल, पॉल वॉकर, Dwayne Johnson और मिशेल रोड्रिगुएज अभिनीत और Justin लिन निर्देशित फास्ट अँड फ्यूरियस 6 ने साथ रिलीज तीन हिन्दी फिल्मों इश्क इन पेरिस, हम हैं रही कार के और ज़िंदगी 50 50 को बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त कर दिया। इत्तिफाक़ की बात यह थी कि यह तीनों हिन्दी फिल्मे एक्ट्रेस से पहचानी जाने वाली थीं। इश्क़ इन पेरिस प्रीति जिंटा की फिल्म थीं, हम हैं रही कार के में अदा शर्मा प्रोमिनेंट थीं। ज़िंदगी 50 50 तो फिफ्टी फिफ्टी क्या हंडरेड परसेंट वीणा मालिक की सेक्स अपील पर निर्भर थीं। लेकिन तीनों फिल्में पहले दिन ही औंधे मुंह गिरी। उम्मीद थी कि प्रीति जिंटा की फिल्म अच्छी ओपेनिंग ज़रूर लेगी, लेकिन इस 15 परसेंट की ओपेनिंग ही मिल सकी। वीणा मालिक और अदा शर्मा की फिल्मों को तो दर्शकों ने मुड़ कर देखने की ज़रूरत ही नहीं समझी। यही कारण था कि जहां इश्क्क़ इन पेरिस को 1.25 करोड़ का वीकेंड मिला, वही हम हैं रही कार के तथा ज़िंदगी 50 50 को लाख की डिजिट पा कर ही संतोष करना पड़ा। जबकि, इन तीनों फिल्मों को मीलों दूर छोड़ते हुए फास्ट अँड फ्यूरियस 6 ने 21.55 करोड़ का वीकेंड निकाल लिया। यह हॉलीवुड की किसी फिल्म का दूसरा सबसे अच्छा वीकेंड हैं। यह फिल्म 29 जून 2011 को रिलीज द अमेजिंग स्पाइडर मैन के 29.10 करोड़ के वीकेंड को परास्त नहीं कर पायी।

यहाँ दो प्रश्न उभर कर आते हैं। क्या हॉलीवुड की फिल्मों का क्रेज़ बढ़ा है? जी हाँ, हॉलीवुड की फिल्में और उनके सुपर स्टार बॉलीवुड के सुपर स्टार्स को दिन में तारे दिखा रहे हैं। हॉलीवुड की फिल्मों को दर्शक मिल भी रहे हैं। जारी प्रिंटों की बढ़ती संख्या इसका प्रमाण हैं। फास्ट अँड फ्यूरियस 6 को 1200 प्रिंटों में रिलीज किया गया। इतने प्रिंट्स में कभी बॉलीवुड की बड़ी फिल्में ही रिलीज हुआ करती थीं। फास्ट अँड फ्यूरियस 6 इतने ज़्यादा प्रिंटों में रिलीज के बावजूद 75 परसेंट तक का कलेक्शन करने में सफल हुई। इस फिल्म को Saturday और सनडे में इंक्रीज़ मिला। शनिवार को फास्ट अँड फ्यूरियस 6 के दर्शक 10 प्रतिशत बढ़े तो सनडे में यह इंक्रीज़ 7 प्रतिशत और ज़्यादा हो गयी। इस प्रकार से फास्ट अँड फ्यूरियस 6 ने पहले दिन 6.02 करोड़, दूसरे दिन 6.63 और सनडे को 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का पैड प्रीव्यू भी बहुत उत्साह जनक 1.85 करोड़ का हुआ। ज़ाहिर है कि यह आंकड़े हॉलीवुड फिल्मों की भारत में लोकप्रियता को बयान करने वाले हैं। पहले दिन फास्ट अँड फ्यूरियस 6 से अधिक बिज़नस करने वाली हॉलीवुड की दो फिल्में स्पाइडर मैन 4 और आइरन मैन 3 ही हैं। इन फिल्मों ने पहले दिन क्रमशः 8 करोड़ और 6.75 करोड़ कमाए।

दूसरा प्रश्न यह है कि क्या फास्ट अँड फ्यूरियस 6 से प्रीति जिंटा की फिल्म इश्क इन पेरिस को नुकसान  झेलना पड़ा?  प्रीति जिंटा के समर्थक कहना चाहेंगे कि अगर फास्ट अँड फ्यूरियस का छटा संस्करण न होता तो इश्क इन पेरिस का बिज़नस ज़्यादा होता। लेकिन यह कपोल कल्पना ही है। प्रीति जिंटा की फिल्म एक खराब कहानी, खराब अभिनय वाली, खराब बनी  फिल्म थी। इसे तो सोलो रिलीज पर भी पिटना ही था। कुछ लाख का कलेक्शन घटने या बढ़ने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।


No comments:

Post a Comment