Tuesday 4 June 2013

बॉलीवुड टैप डांसिंग के ऑस्कर


1970 में अर्जुन हिंगोरनी की धर्मेंद्र, बबीता और प्राण अभिनीत फिल्म कब? क्यों? और कहाँ? में गो गो डांस गीत की स्वतंत्र रूप से choreography करने वाले ऑस्कर उंगेर आजीवन डांस को समर्पित रहे।  भारतीय  नौसेना के एंटि एयरक्राफ्ट गनर रहे ऑस्कर समुद्र यात्रा के दौरान नाच गा कर समय काटा करते थे। तेरे घर के सामने के एक गीत की रीहर्सल के दौरान अपने दोस्त के साथ सेट पर गए ऑस्कर को इत्तेफाक से ही तब के श्रेष्ठ डांस डाइरेक्टर सूर्य कुमार के सामने एक कठिन डांस स्टेप आसानी से करने का मौका मिल गया। यह शुरुआत थी नेवी के गनर की डांस मास्टर बनने की।  डांस मास्टर कमल के इस शिष्य ने नया ज़माना, ऐलान और भाई हो तो ऐसा में सहायक नृत्य निर्देशक की भूमिका निबाहने के बाद फिल्म बड़ा कबूतर और धर्मात्मा की स्वतंत्र कोरियोग्राफी की। Vijay के साथ मिलकर उन्होने विकास और अरुणा देसाई की फिल्म शक़ का नृत्य निर्देशन किया। इस जोड़ी की धूम मचा करती थी।  उन्होने इंकार, फांसी, लहू के दो रंग, दो और दो पाँच, कुदरत, क्रोधी, खुदा कसम, झूठा सच, कालिया, अंदर बाहर, आदि बड़ी फिल्मों की नृत्य रचना की। उनके इशारे पर Amitabh बच्चन, विनोद खन्ना, जैकी श्रोफ़्फ़, अनिल कपूर,रेखा, हेमा मालिनी,  आदि ने ठुमके लगाए। इंकार के मूंगड़ा मूंगड़ा गीत में Helen को कमर का लोच दिखने का गुर ऑस्कर ने ही सिखाया था। उन्होने गोविंदा को भी टिप्स दीं। अरमान फिल्म का रंभा हो हो हो, ज़ीनत अमान पर कुर्बानी का आप जैसा कोई तथा इल्ज़ाम में गोविंदा का आई एम अ स्ट्रीट डांसर उनके सदाबहार डांस नंबर थे। फिरोज खान की फिल्मों के वह रेगुलर choreographer थे।  उन्होने अपने 27 साल लंबे कैरियर में 103 फिल्मों का नृत्य संयोजन किया। लेकिन, जैसा की होता है। समय बदलता है, दर्शक बदलते हैं, इसके साथ ही दर्शकों की पसंदगी बदलती है, सरोज खान, फराह खान, आदि के आने के बाद विजय ऑस्कर के स्टेप्स का जादू खत्म होता चला गया। उन्होने आखिरी बार फिल्म खोया खोया चाँद के लिए कोरियोग्राफी की। उनकी अंतिम इच्छा रितिक रोशन के लिए स्टेप्स तैयार करने की थी। वह अपनी डांस अकादेमी में युवाओं को डांस के स्टेप्स सिखाया करते थे। उनकी इच्छा अपने किसी शिष्य को बॉलीवुड में  टैप डांसिंग का  अपना कमाल दिखाते हुए देखने की थी।   लेकिन, उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गयी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। 

 

No comments:

Post a Comment