Tuesday 15 April 2014

ज़ी सिम्स का झकास रियलिटी शो


जी सिम्स- ग्लोबल स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट एंड मीडिया सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने मराठी भाषा के झकास चैनल के साथ मिलकर लक्स झकास हीरोइन का रियलिटी शो लांच किया।  इस शो में जीतनेवाली लड़की को मराठी फिल्म मितवा में मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता स्वप्निल जोशी और सोनाली कुलकर्णी के साथ काम करने का  मौका मिलेगा। इस शो  लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की इतने कम समय में ही शोलापुर ,कोल्हापुर ,नाशिक ,पुणे और मुंबई से लगभग तीन हज़ार से ज़्यादा लड़कियों ने इस रियलिटी शो में अपना फॉर्म भरा। झकास ने इसमें से ३० लड़कियों को चुना. अब चुनी तीस लड़कियों में से मितवा के लिए हीरोइन चुनी जाएगी। जी सिम्स के अर्जुन बरन सिंह और कार्तिक निशानदार इस शो से काफी खुश हैं। दोनों ने झकास के अमर तिड़के और रोहन राणे का धन्यवाद दिया क्यूंकि उनके बिना ये संभव नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा, ''इस रियलिटी शो के ज़रिये हम मराठी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया कलाकार भी दे देंगे।" 
Displaying amar arjun contestant & kartik.jpg

No comments:

Post a Comment