Thursday 15 May 2014

मर्दानी रानी मुखर्जी

निर्देशक प्रदीप सरकार की फ़िल्म मर्दानी मे अभिनेत्री रानी मुखेर्जी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।  इस भूमिका में उन्हें खूब एक्शन करने हैं और इसलिए काफी फ़िट भी रहना है।  यशराज बैनर और निर्माता आदित्य        चोपड़ा की फ़िल्म होने के बावजूद रानी मुख़र्जी फ़िल्म  के लिये काफी मेहनत कर रही हैं।  समुद्र के किनारे दौड़ लगाती  रानी मुखेर्जी के इस चित्र को देख कर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।  आमिर खान और करीना कपूर के साथ  २०१२ की दिवाली में रिलीज़ रीमा कागती की फ़िल्म तलाश : द आंसर लाइज वीथिन के बाद रानी के पास फ़िल्में नहीं रह गयी थीं. इसलिए स्वाभाविक तौर पर शरीर पर अतिरिक्त चर्बी चढ़नी ही थी।  तलाश की पब्लिसिटी के दौरान करीना कपूर के साथ उनकी फोटो देख कर इस का अन्दाज़ा लगाय जा सकता है।  देखिये इसी साल रिलीज़ होने जा रही मर्दानी को दर्शक कितना स्वीकार करते हैं।



No comments:

Post a Comment