Monday 23 June 2014

बिपाशा बासु की अलोन के सेट पर महेश भट्ट क्यों पहुंचे !

निर्देशक भूषण पटेल जब पैनोरमा  स्टूडियो में बिपाशा बासु के साथ फिल्म 'अलोन' की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके सेट पर महेश भट्ट आ धमकेंगे।  इस लिए महेश भट्ट के पहुँचने पर यूनिट के सभी सदस्यों का चौंकना स्वाभाविक था।  ध्यान रहे कि  बिपाशा बासु और भूषण  पटेल महेश भट्ट की प्रोडूस फ़िल्में कर चुके हैं।  वैसे महेश भट्ट का 'अलोन' के सेट पर पहुँचना स्वाभाविक भी था।  बिपाशा बासु के लिए जो महत्त्व महेश भट्ट का है, बिपाशा का वही महत्त्व महेश भट्ट के लिए भी है।  बिपाशा बासु महेश भट्ट की शुक्रगुज़ार हैं कि  महेश भट्ट ने उन्हें 'राज़' जैसी फिल्म दी।  फिर कुछ कारणों से दोनों के बीच अलगाव हो गया।  लेकिन, बिपाशा के दिल में महेश भट्ट के लिए इज़्ज़त कम नहीं हुई। इसलिए, जब लम्बे समय बाद, जब महेश भट्ट ने बिपाशा बासु से जिस्म ३ डी में अभिनय करने के लिए कहा, बिपाशा बासु ने इंकार नहीं किया।  महेश भट्ट ने अब तक जितने ग्लैमरस  चेहरों को अपनी फिल्मों में मौका दिया।  उनमे सबसे ज़्यादा सफलता बिपाशा बासु को ही मिली है।  इसलिए महेश भट्ट का अपने दिल में बिपाशा बासु के  लिए ख़ास कोना रखना स्वाभाविक है।  यही कारण था कि महेश भट्ट 'अलोन' के सेट पर बिपाशा बासु की हौसला अफजाई करने  पहुँच गए।  
'अलोन' एक हॉरर लव स्टोरी है।  यह फिल्म विश्व में सफल कोरियाई फिल्म 'अलोन' का रीमेक है।  इस फिल्म में बिपाशा बासु का साथ करण सिंह ग्रोवर ने दिया है।  
Displaying Producer Abhishek Pathak, Kumar Mangat, Director Bhushan Patel, Bipasha, Mahesh Bhatt and Karan Singh Grover.jpg

No comments:

Post a Comment