Monday 9 June 2014

सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा सोनम कपूर:

सोनम कपूर आज २९ साल की हो गयीं।  वह आज के एक्टरों की उस खेप में से हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा होते हैं।  सोनम कपूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं।  ताऊ बोनी कपूर बड़े फिल्म निर्माता है।  उन्हें २००७ में सजयलीला भंसाली ने अपने निर्देशन में फिल्म साँवरिया में एक अन्य स्टार पुत्र रणबीर कपूर की नायिका बनाया।  यह फिल्म बुरी तरह पिटी।  अगर सांवरिया के लीड स्टार कपूर न होते तो शायद इतनी बड़ी असफलता के बाद इंडस्ट्री से बाहर कर दिए गए होते।  लेकिन, यह कपूर तो सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए थे।  ख़ास तौर पर सोनम कपूर, जिन्होंने पिछले सात सालों में डेल्ही ६, आई हेट लव स्टोरीज, आयशा, थैंक्यू , मौसम, प्लेयर्स और बॉम्बे टॉकीज  जैसी असफल फ़िल्में देने के बावजूद फिल्मे पाते रहीं।  २०१३ में उनका मुकद्दर चमका. वह नायकों वाली दो सुपरहिट फिल्मों रांझणा और भाग मिल्खा भाग की नायिका बन कर स्टार बन गयीं।  अब यह बात दीगर है कि इसी साल उन्होंने बेवकूफियां जैसी बुरी तरह से असफल फिल्म दे कर अपनी कथित स्टार पावर  का प्रदर्शन कर दिया।
 बहरहाल, सोनम के जन्मदिन पर यही शुभ कामना है कि वह अपनी आने वाली फिल्मों खूबसूरत, डॉली की डोली, रईस और प्रेम रतन धन पायो से यह साबित कर पाएं कि वह मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा  अभिनेत्री नहीं।

No comments:

Post a Comment