Friday 8 August 2014

फिल्म तेवर के लेटस सेलेब्रेट गीत से सोनाक्षी का सिंगिंग डेब्यू

श्रद्धा कपूर और अलिया भट्ट के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा भी अपना हाथ सिंगिंग में आजमा रही है।  सूत्रों की माने तो अर्जुन कपूर और सोनाक्षी अभिनीत फिल्म तेवर के लिए सोनाक्षी ने एक सॉन्ग रिकॉर्ड किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने पंजाबी सिंगर इमरान खान के साथ यह गाना गाया है।  इमरान ने बेवफा और एम्प्लीफायर जैसे हिट गाने दिए है।लेटस सेलेब्रेट इस गाने में सोनाक्षी सिंगिंग के साथ परफॉर्म भी करेंगी।  उम्मीद की जा रही है कि लेटस सेलेब्रेट गीत इस साल का पार्टी एंथम सॉन्ग होगा।  दरअसल,​ एम्प्लीफायर फेम इंटरनेशनल रैपर इमरान खान चाहते थे कि लेटस सेलेब्रेट लाइन सोनाक्षी ही गाये।  काफी समझाने के बाद सोनाक्षी यह सॉन्ग गाने के लिए मान गयी। इस प्रकार से इस गीत से सोनाक्षी सिंगिंग में डेब्यू हो गया। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत ,संजय कपूर निर्मित फिल्म तेवर इस साल ५ दिसम्बर २०१४ को सभी सिनेमा घरो में प्रदर्शित होगी इस फिल्म से एड फिल्म मेकर अमित शर्मा बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे है। 
Displaying 960A8620.jpg

No comments:

Post a Comment