Saturday 9 August 2014

मैरी कॉम के आसमान से गिरकर खूबसूरत खजूर से लटकी परिणीति की दावत-ए -इश्क़ !

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या बॉलीवुड की दो बहनों के लिए बढ़िया खबर ले कर आयी. यह दो बहनें है प्रियंका चोपड़ा और उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा।  इन दोनों बहनों की दो फ़िल्में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम और परिणीति चोपड़ा की फिल्म दावत-इ-इश्क़ की रिलीज़ की तरीक ५ सितम्बर तय थी. दो बहनों का यह मुक़ाबला दिलचस्प ज़रूर था, लेकिन एक बहन के लिहाज़ से नुकसानदेह भी था. प्रियंका  चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम मशहूर महिला बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन संघर्ष पर फिल्म है।  जबकि, दावत-इ-इश्क़ लखनऊ के लडके और हैदराबाद की लड़की की रोमांस गाथा है।  हालाँकि, इन दोनों फिल्मों का जेनर भिन्न था, इसके बावजूद दो एक्टर बहनों की फिल्म होने के कारण दोनों फ़िल्में आमने सामने थीं।  यह फ़िल्में संजयलीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े निर्माताओं की फ़िल्में थीं।  इसलिए, इनका टकराव हाई प्रोफाइल हो गया था।  अलबत्ता, बॉक्स ऑफिस की दौड़ में आगे दिखायी पड़ रही  थी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम।  इसे देखते हुए आदित्य चोपड़ा और उनके बैनर यशराज फिल्म्स ने दावत-इ-इश्क़ की रिलीज़ की तारीख दो हफ्ता पीछे खिसकाते हुए १९ सितम्बर कर दोनों ही बहनों को राखी का उपहार दे दिया।  ऐसा इस लिए भी संभव हुआ कि यशराज फिल्म्स के प्रियंका चोपड़ा से अच्छे सम्बन्ध है. अभी ही प्रियंका चोपड़ा ने इस बैनर की फिल्म गुंडे में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की नायिका बन कर बड़ा स्वरुप दे दिया था।
हालाँकि, दावत-इ-इश्क़ की तारीख पीछे खिसक गयी है।  लेकिन, फिलहाल इससे भी बड़े टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। आज की तारिख में १९ सितम्बर को ३ ए एम, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, इक्कीस तोपों की सलामी, रोर, तमंचे और अग्ली रिलीज़ हो रही हैं. लेकिन, दावत-ए-इश्क़ के लिए बड़ी चुनौती है सोनम कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म खूबसूरत।  निर्देशक शशांक घोष की खूसूरत के निर्माता वाल्ट डिस्नी स्टूडियो और अनिल कपूर हैं।  अनिल कपूर और आदित्य चोपड़ा के सम्बन्ध काफी पुराने है।  इस तरह से अब परिणीति चोपड़ा आसमान से गिर कर खजूर में लटक गयी प्रतीत होती हैं. उन्हें सोनम कपूर की फिल्म ख़ूबसूरत से मुक़ाबला करना ही  है,फिलहाल क्राइम रोमांस फिल्म तमंचे की ऋचा चड्ढा, निर्देशक अनुराग कश्यप की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अग्ली तथा शान और मीका की मुख्य भूमिका वाली म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म बलविंदर सिंह  फेमस हो गया से भी मुक़ाबला करना है।  यानि कि परिणीति चोपड़ा की दावत-ए -इश्क़ का मज़ा सोनम की खूबसूरत भी किरकिरा कर सकती है और अनुराग की अग्ली भी।  आज मशहूर गायक मीका सिंह का बलविंदर सिंह भी इस दावत को फीका बना सकता है।
Embedded image permalinkEmbedded image permalinkEmbedded image permalink

No comments:

Post a Comment