Sunday 21 September 2014

मुंबई पुणे मुंबई बनी मुंबई दिल्ली मुंबई

मुंबई दिल्ली मुंबई मराठी निर्देशक सतीश रजवाड़े की हिंदी रोम कॉम फिल्म का नाम है।  इस फिल्म में शिव पंडित और पिया बाजपेई मुख्य  भूमिका में है।  यह फिल्म सतीश रजवाड़े की २०१० में रिलीज़ मराठी की हिट फिल्म मुंबई पुणे मुंबई का हिंदी रीमेक है. मुंबई पुणे मुंबई एक लड़की की कहानी है, जिसे अपने पुरुष मित्र की तलाश है, क्योंकि, उसकी माँ चाहती है कि वह अब शादी कर ले. इस फिल्म में स्वप्निल जोशी और मुक्ता बर्वे मुख्य भूमिका में थे।  बाद में इस फिल्म का सीक्वल भी बनाये जाने की खबर थी।  सतीश अपनी मराठी फिल्म को हिंदी में शाहिद कपूर के साथ बनाना चाहते थे।  प्रारम्भ में शाहिद रीमेक में काम करने के लिए तैयार भी थे।  लेकिन, फिर वह पीछे हट  गए।  सतीश ने शिव पंडित के साथ पिया को लेकर फिल्म का निर्माण पूरा कर लिया. अब यह फिल्म वायाकॉम १८ द्वारा २६ सितम्बर को रिलीज़ की जा रही है.



No comments:

Post a Comment