Saturday 8 November 2014

किल/दिल ने रोक बाजीराव मस्तानी को !

संजयलीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग फिलहाल रुक गयी है। फिल्म की शूटिंग रुकने का जिम्मेदार रणवीर सिंह होते हुए भी नहीं  हैं. उन्होंने, अपनी बाजीराव की भूमिका के लिए अपने लम्बे बालों की बलि  पहले ही चढ़ा दी थी।  बाजीराव,  फिल्म बाजीराव मस्तानी का मुख्य किरदार है।  इसलिए बाजीराव मस्तानी की शूटिंग बिना रणवीर सिंह के हो ही नहीं सकती थी।  परन्तु, रणवीर सिंह फिर से चोटिल नहीं हो गए हैं।  वह स्वस्थ एवं प्रसन्न प्रचार में जुटे हुए हैं।  रणवीर सिंह की अली ज़फर के साथ मुख्य भूमिका वाली फिल्म किल/दिल को रिलीज़ होने में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं।  रणवीर सिंह इस फिल्म के प्रचार में बिलकुल समय नहीं दे पाये हैं।  यह फिल्म यशराज फिल्म्स  जैसे बड़े बैनर की फिल्म है। रणवीर सिंह और खुद बाजीराव मस्तानी के निर्माता संजय लीला भंसाली भी  इस बैनर की उपेक्षा नहीं कर सकते थे।  इसलिए, रणवीर सिंह को किल/दिल के प्रचार के लिए बाजीराव के करैक्टर से छुट्टी लेनी  पड़ी और वह किल/दिल के प्रचार में जुट गए।  ऐसे  में,  जब बाजीराव  मस्तानी का बाजीराव नदारद था तो मस्तानी कैसे मस्त हो सकती थी।  इसलिए फिल्मसिटी में चल रही बाजीराव मस्तानी की शूटिंग रोक दी गयी।  

No comments:

Post a Comment