Wednesday 12 November 2014

पीआर के 'पुनर्जन्म' पर पीआर !


पिछले दिनों  सोशल साइट्स पर गुजरे ज़माने के शीर्ष पीआर राजू करिया की आकस्मिक मृत्यु की खबरे आग की तरह फ़ैल गयी।  उनके प्रशंसकों द्वारा उन्हें  श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी चल निकला।  मगर अब यकायक दो महीने बाद राजू करिया सशरीर प्रकट हो गए हैं।  उन्होंने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर अपने जीवित होने की पुष्टि की।  क्या बॉलीवुड की हस्तियों की पीआर के कभी के महारथी राजू करिया की यह खुद के लिए पीआर थी।  प्रेस कांफ्रेंस में राजू ने साफ़ किया कि  वह ब्रेन हैमरेज  के शिकार हो कर मुंबई के बाहर के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती थे।  किसी महिला ने उनका मोबाइल चुरा कर उनके मरने की खबर फैला दी थी।  उनकी यह सफाई आसानी से गले उतरने वाली नहीं थी, क्योंकि वर्तमानत में पीआर के क्षेत्र में काफी पिछड़ चुके राजू करिया के लिए खुद को चर्चा में लाने के लिए यह गिमिक ज़रूरी थी।  यह उस समय ज़्यादा साफ़ हो गया, जब प्रेस कांफ्रेंस में एक दूसरे वरिष्ठ पीआर डेल भगवागर ने उन्हें  पुनर्जन्म की बधाई देते हुए, उपहार में एक बेबी डायपर पैक भेंट में दिया।  जिस पर लिखा था- नया जन्म मुबारक हो। दरअसल, डेल भगवागर को राजू की इस 'अकस्मात् मृत्यु' पर कतई  भरोसा नहीं था। उन्होंने उस समय भी ट्विटर पर पोस्ट किया था कि  मुझे सुनी सुनाई बात पर भरोसा नहीं।  अपने इस भरोसे को लेकर डेल कहते हैं, "दो दशक पहले जब में मुंबई आया तो लगातार राजू करिया को फॉलो करता रहा हूँ।  वह जन्मजात जीनियस हैं और ट्रेंड सेटर हैं।  वह अपनी कला के सिद्धहस्त है।  मैंने उन्हें नज़दीकी से भांपा है और उनकी अच्छी बाते स्वीकार की हैं। इसलिए मैं जानता हूँ कि  उनका पीआर दिमाग किस प्रकार काम करता है।" इससे यह तो साफ़  हो गया कि  एक पीआर अपनी पीआर की खातिर  अपनी मौत की खबर भी फैला सकता है। पता चला है कि  राजू करिया अपने मित्र के साथ एक नयी पीआर कंपनी लांच करने जा रहे हैं और फ़िल्में भी बनाएंगे।

No comments:

Post a Comment