Saturday 27 December 2014

इरोस के पास 'दिल धड़कने दो' !

इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने, ज़ोया अख्तर की २०१४ में सर्वाधिक चर्चित और २०१५ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दिल धड़कने दो' को ओवरसीज रिलीज़ करने के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। अपनी अनिल कपूर, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह की मुख्य  भूमिका वाली इस फिल्म की चर्चा शुरू होने से पहले ही गर्मागर्म हो रही थी। यह फिल्म ज़ोया अख्तर की रियल लाइफ फिल्म बताई गई।  फिल्म में रियल लाइफ भाई बहन रणबीर कपूर और करीना कपूर को लिए जाने की खबरें भी फैली।  फिर कास्टिंग भी काफी चर्चित हुई थी।  रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के बीच झड़प भी गर्म हुई। इस फिल्म की पूरी शूटिंग विदेशी लोकेशन पर एक क्रूज़ पर की गयी है। 'दिल धड़कने दो' एक टूटे पंजाबी परिवार की है। इरोस ने इस फिल्म के अलावा करण अंशुमान निर्देशित फिल्म 'बंगिस्तान ' के वितरण अधिकार भी प्राप्त कर लिए हैं।  अंशुमान फिल्म क्रिटिक है। उनकी फिल्म 'बंगिस्तान ' एक कॉमेडी पैरोडी है।  फिल्म में रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट एक दूसरे को आतंकवादी समझने वाले विरोधी युवा बने हैं।  'बंगिस्तान' में जैक्विलिन 
फर्नांडिस की विशेष भूमिका है।  'बंगिस्तान' १७ अप्रैल को तथा 'दिल धड़कने दो' ५ जून को रिलीज़ होने जा रही हैं।  

No comments:

Post a Comment