भारतीय फिल्म और संस्कृति से प्रेरित हो कर जर्मनी में बनायी गयी संस्था 'बीएनए' हर साल बॉलीवुड के फिल्म सितारों की थीम पर कैलेंडर तैयार कराती है। इस साल भी इस संस्था के बीएनए कैलेंडर की शूटिंग गोवा में हुई। इस बार इस कैलेंडर में दक्षिण की अभिनेत्री तनीषा सिंह पर भी एक पेज होगा। इस कैलेंडर के शूट के लिए तनीषा ने अपना पांच किलो वजन घटाया है। तनीषा को हेनरी ने शूट किया। तनीषा ने कैलेंडर के लिए बीस से ज़्यादा पोज़ दिए। अब इनमे से श्रेष्ठ पोज़ कैलेंडर में नज़र आएगा। क्या आप भी लेना चाहेंगे २०१५ का बीएनए कैलेंडर।
No comments:
Post a Comment