Wednesday 28 January 2015

सन्देश शांडिल्य की सिम्फनी

सन्देश शांडिल्य चमेली और जब वी मेट जैसी २७ भारतीय फिल्मों का संगीत दे चुके हैं।  इस समय वह वर्ल्ड म्यूजिक सिम्फनी में व्यस्त हैं। 'सर्च फॉर बुद्धा' शीर्षक वाली इस सिम्फनी का वर्ल्ड प्रीमियर कॉलॉन में ६ फरवरी को होगा। दूसरे ही दिन बीएलफेल्ड में इसका शो होगा। बाद में  इस सिम्फनी का लंदन में यूके प्रीमियर भी होगा। सन्देश शांडिल्य का इरादा पूरे विषय में अपने शो करने का है।  सन्देश हमेशा से ही विश्व शांति का सन्देश देने वाले संगीत की रचना ही करना चाहते हैं। भगवन बुद्ध विश्व शांति के प्रतीक हैं। खुद सन्देश शांडिल्य को विपासना पर विश्वास है।  वह कहते हैं, "मैंने सीखा है कि क्रोध, लोभ, मोह, भय और आसक्ति पर विजय प्राप्त कर हम शान्ति प्राप्त कर सकते हैं और विश्व में शांति ला सकते हैं।" बुद्ध की आतंरिक यात्रा को जर्मनी, हंगरी, यूके, जापान, द मिडिल ईस्ट, साउथ अफ्रीका और भारत के साथ संगीतकारों की रचना से सजी इस सिम्फनी से काफी दूसरे ऑर्केस्ट्रा भी जुड़ेंगे।  सन्देश शांडिल्य क्रिस्टोफर मसंद के साथ भी कुछ लोक गायिकी की है। इस सिम्फनी को वेन मार्शल कंडक्ट करेंगे।  लेकिन, शांडिल्य का इरादा ज़ुबिन मेहता, पंडित रवि शंकर, इलैयाराजा और  प्यारेलाल की तरह खुद संचालित करने का है। सन्देश शांडिल्य इस समय जॉन अब्राहम की फिल्म सत्रह को शादी के अलावा सुधीर मिश्रा की फिल्म 'और देवदास' और टाइम आउट तथा रोड टू संगम के डायरेक्टर अमित रॉय के साथ आई पैड पर काम कर रहे हैं।




राजेंद्र कांडपाल 

No comments:

Post a Comment