Sunday 4 January 2015

इस शुक्रवार हॉलीवुड से 'टेकेन ३'

इस शुक्रवार हॉलीवुड से फॉक्स की एक्शन फिल्म 'टेकेन ३' रिलीज़ होने जा रही है। ओलिवियर मेगाटन निर्देशित इस फिल्म को लुक बेसों और रोबर्ट मार्क केमैन ने लिखा है।  यह फिल्म २००९ में रिलीज़ लुक और केमैन की लिखी फिल्म 'टेकेन' की तीसरी कड़ी है।  लिम निसान, मैग्गी ग्रेस, फेमके जनसेन और केटी कसीडी की इस एक्शन फिल्म 'टेकेन' ने वर्ल्ड वाइड ज़बरदस्त सफलता हासिल की थी। अंग्रेजी भाषा में बनी फ्रेंच एक्शन थ्रिलर फिल्म को ज़बरदस्त सफलता हासिल हुई। टेकेन का निर्देशन पियरे मॉरल ने किया था। टेकेन की निर्माण लागत २५ मिलियन डॉलर थी।  लेकिन, इस फिल्म ने २२६ मिलियन डॉलर से अधिक का बिज़नेस किया।  टेकेन सीआईए के लिए काम करने वाले ब्रयान मिल्स की कहानी थी, जिसकी बेटी का अपहरण फ्रांस यात्रा के दौरान देह व्यापार में लगे लोगों द्वारा कर लिया जाता है।  'टेकेन' को लिम निसान के करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म कहा जाता है।  इस फिल्म के बाद लिम एक एक्शन स्टार बन कर उभरे।  टेकेन की सफलता के चार साल बाद २०१२ में 'टेकेन २' रिलीज़ हुई।  इस फिल्म का निर्देशन ओलिवियर मेगाटन ने किया था।  बाकी स्टार कास्ट 'टेकेन' वाली ही थी। 'टेकेन २' को भी बड़ी  सफलता मिली । ४५ मिलियन डॉलर से बनी 'टेकेन २' ने ३७६ मिलियन डॉलर कमाए।  'टेकेन २' के तीन साल बाद एक बार फिर ओलिवियर मेगाटन, लुक बेसों, रोबर्ट मार्क केमैन, लिम निसान, मैग्गी ग्रेस, फेमके जनसेन और केटी कसीडी साथ साथ हैं।  ओलिवियर मेगाटन की प्रतिष्ठा दांव पर है।  क्या ओलिवियर मेगाटन 'टेकेन ३' को इतना सफल बना पाएंगे कि 'टेकेन ४' शक्ल ले सके!



No comments:

Post a Comment