Monday 2 February 2015

अब करीना कपूर के साथ 'उड़ेंगे' अभिषेक बच्चन !

क्या फिल्म उड़ता पंजाब में  करीना कपूर के नायक अभिषेक बच्चन होंगे ! बॉलीवुड गलियारों से छन कर आ रही खबरों की माने तो अब इस फिल्म में करीना के अपोजिट अभिषेक बच्चन आने जा रहे हैं।  यह खबर इस लिए चौंकाने वाली है।  करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली की थी। फिर इन दोनों ने मैं प्रेम की दीवानी, एलओसी और युवा जैसी फिल्मों में साथ काम किया।  इसी बीच अभिषेक बच्चन का करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर से लम्बा रोमांस चला। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई तक बात पहुंची।  फिर, एक दिन यकायक बच्चनों ने  यह रिश्ता तोड़ दिया। बच्चानों द्वारा शादी तोड़ देने के कारण कपूरों और बच्चनों के संबंधों में खटास आ गयी।  करीना कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ कभी कोई फिल्म न करने की कसम खाई। अगर उड़ता पंजाब में करीना-अभिषेक साथ आते हैं तो यह एक प्रकार से कास्टिंग कू जैसा होगा। उड़ता  पंजाब में करीना कपूर के नायक ने लम्बा सफर तय कर लिया है। आयुष्मान खुराना के निकल जाने के बाद पाकिस्तानी एक्टर और खूबसूरत में सोनम कपूर के नायक फवाद खान को लिए जाने की खबरें प्रकाशित हुई थी। अभी इस खबर की पुष्टि होती कि  पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ को उड़ता पंजाब में लिए जाने की खबर आ गई।  क्या उड़ता पंजाब में करीना कपूर के नायक अभिषेक बच्चन होंगे ? अभिषेक चौबे की फिल्म के लिए उत्सुक दर्शकों को तो इस फिल्म को देखने से सरोकार है।  हीरो कोई भी हो !

No comments:

Post a Comment