Sunday 8 February 2015

'ओये' अक्षत-अभिषेक की.…कंपनी !

अक्षत राज सलूजा 'ज़ी सिनेस्टार की खोज' की खोज हैं।  पर इस सिनेस्टार की खोज को बतौर नायक कोई फिल्म नहीं मिली। इक्का दुक्का फिल्मों में छोटी मोटी भूमिकाएं की।  अभिषेक अवस्थी भी टीवी की ही देन हैं।  वह स्टार प्लस के डांस कम्पीटीशन शो 'नच बलिए' के तीसरे सीजन के फर्स्ट रनर्सअप थे।  अभिषेक ने कुछ रियलिटी शो और टीवी सीरियल किये हैं।  अक्षत और अभिषेक को मिलाया स्टार प्लस  डांस रियलिटी शो 'ज़रा नचके दिखा' ने। यह दोनों इसके प्रतिभागी थे।  ज़ाहिर है कि  दोनों का डांस मुक़ाबला हुआ ही था। लेकिन, अब यह दोनों आपस में मित्र होने के साथ बिज़नेस पार्टनर भी हैं। इन दोनों ने एक इवेंट्स मैनेजर जीतू गुप्ता के साथ मिल कर अपनी कंपनी ओये मीडिया प्राइवेट लिमिटेड बनाई है।  यह कंपनी टीवी शो बनाएगी, फ़िल्में भी बनाएगी और अपने जैसे एक्टर्स का  काम भी देखेगी। पिछले दिनों इस कंपनी का लोगो लांच किया गया।  इसे लांच करने संगीतकार सलीम मर्चेंट आये। इस मौके पर कई टीवी सितारों की मौजूदगी बता रही थी कि  ओये कंपनी को ओये कहने वाले सितारों की कमी नहीं है।  

No comments:

Post a Comment