Wednesday 4 February 2015

२० चार्टबस्टर्स एक पावर पैक्ड एल्बम

यूनिवर्सल म्यूजिक द्वारा २० जनवरी को एक पावर पैक्ड एल्बम 'नाउ दैट्स व्हाट ऐ कॉल म्यूजिक !  डिजिटल और फिजिकल फॉर्मेट में जारी  किया गया। इस एल्बम में एनरिके इग्लेसियस, एसएसओएस, सैम स्मिथ, केटी पैरी, इग्गी अज़ला, मैरून ५, अरिआना ग्रैंड, आदि के अलबमों के गीत हैं। 'नाउ- दैट्स व्हाट आई कॉल म्यूजिक' म्यूजिक चार्ट पर तेज़ी से आगे बढ़ता जा रहा है। इस  पॉवर पैक्ड में आजकल के सबसे बड़े हिट २० अंतरराष्ट्रीय एल्बम शामिल हैं। इनमे कुछ पहली बार संकलन में शामिल हो रहे हैं।  इस पैक में एनरिके इग्लेसियस का ग्लोबल हिट बैलांडो, सैम स्मिथ का 'आई ऍम नॉट द ओनली, ५ सेकण्ड्स ऑफ़ समर्स का अम्नेसिअ, अरिआना ग्रांडे का प्रॉब्लम, आदि ट्रैक शामिल हैं। 

No comments:

Post a Comment