Wednesday 11 March 2015

'गंगाजल २' में प्रियंका चोपड़ा पुलिस अफसर

इधर काफी समय से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ज़्यादा नज़र आ रही थीं।  कभी वह अपना सिंगल निकलने में बिजी थी।  कभी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनका महिलाओं पर दिया भाषण सुर्खियां पा रहा था।  अभी अभी ही प्रियंका ने एबीसी की ड्रामा सीरीज 'क्वांटिको' साइन कर हिंदुस्तान के अपने दर्शकों को रोमांचित किया था। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि वह हिंदी फिल्मों से बिलकुल गायब हो गयी हैं। वह दीपिका पादुकोण को  पछाड़ कर २०१५ की हॉटेस्ट वुमन चुनी जाती हैं। संजयलीला भंसाली की ऐतिहासिक रोमांस ड्रामा फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रोमांस के बीच बाजीराव की पत्नी काशीबाई बनी प्रियंका चोपड़ा हेड लाइन्स बना रही थी। अब खबर है कि  वह प्रकाश झा की  २००३ की हिट कॉप ड्रामा फिल्म 'गंगाजल' के सीक्वल ' गंगाजल २'  में प्रियंका चोपड़ा एक पुलिस अधिकारी का किरदार कर रही हैं।  प्रियंका चोपड़ा पहली बार खाकी में नज़र आएंगी।  उन्होंने गंगाजल २ से फिल्म गुंडे में अंडरकवर पुलिस अफसर का किरदार किया था।  उन्होंने फिल्म ज़ंजीर के एक गीत में हॉट खाकी पहनी थी।  गंगाजल २ के फर्स्ट लुक से लगता है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका है। २००३ की गंगाजल को अच्छी सफलता मिली थी। गंगाजल २ में प्रकाश झा ने खुद खलनायिकी का जामा पहना है। इसलिए सवाल यही है कि क्या प्रियंका चोपड़ा भी गंगाजल २ को गंगाजल वाली सफलता दिल पाएगी?



No comments:

Post a Comment