Saturday 25 April 2015

लम्बी टाँगे हैं ! तो हीरोइन फिट है बॉस !!

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्रियों को अब साड़ी रास नहीं आती।  लहंगा और सलवार सूट का ज़माना भी  रील लाइफ करैक्टर तक सीमित हो गया है।  हालाँकि, आजकल भी विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा जैसी अभिनेत्रियां साडी ताने नज़र आती हैं।  लेकिन, ज़्यादातर अभिनेत्रयां अपनी सुडौल शरीर और लम्बी सुती टांगों का प्रदर्शन करना चाहती हैं।  वह अंग प्रदर्शक, झीने और कटाव वाले परिधान पहनना पसंद करती है।  मौके बे मौके सी-बीच पर टू पीस बिकनी डालना अपनी लम्बी टंगे और कटावदार बॉडी को दिखाने के लिए ही है। आइये आज जानते हैं ऐसी कुछ अभिनेत्रियों की बारे में या यो कहिये टांगों के बारे में, जिन्होंने उन्हें फेमस कर दिया -
दीपिका पादुकोण- बहुत दूर मत जाइये।  फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की याद कीजिये।  ख़ास तौर पर दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए 'मैं लवली हो गई यार' का गीत आँखों में बिजली जैसी चमक पैदा कर देता है।  सचमुच, हवाई झूले पर लटक कर अपनी पूरे जिस्म का झटकेदार प्रदर्शन करती दीपिका की टाँगे लहरा लहर कर दर्शकों को दीवाना बना रही थी।  दीपिका पादुकोण की टाँगे आज की तमाम मॉडल्स और अभिनेत्रियों में सबसे आकर्षक और सेक्सी मानी जाती हैं।  निर्देशक रोहन सिप्पी ने फिल्म 'दम मारो दम' के प्रमोशन के लिए तैयार शीर्षक गीत के लिए दीपिका पादुकोण को ही चुना।  कैमरा उनकी लम्बी टांगों से गुजरता हुआ कमर, पीठ और छाती से होता हुआ दर्शकों के दिलों तक पहुँच गया था।
बिपाशा बासु- यह कैसे संभव है कि कोई हसीना बॉलीवुड में हो, उसके पास एक जोड़ी आकर्षक टाँगे हो और वह उसे दिखाए नहीं।  तब बिपाशा बासु कैसे परहेज बरत सकती है। बिपाशा बासु को अपनी आकर्षक टंगे दिखाने  में कोई संकोच नहीं।  वह आम तौर अपनी फिल्म में शॉर्ट्स पहनती हैं इनसे उनकी सुती हुई टाँगे झांकती रहती हैं और दर्शकों के दिलों पर बिजलियाँ बन कर गिरती हैं। बिपाशा बासु जिम में अपनी टांगों का ख़ास ख्याल रखती हैं।
कैटरीना कैफ- हिंदी फिल्मों में कैटरीना कैफ ऐसा चेहरा हैं, जिसमे सेक्स अपील भी है और ग्रेस भी है।  वह हर प्रकार की भूमिकाओं में खप जाती हैं। क्योंकि, नैन-नक्श बढ़िया हैं।  शरीर की खाल बेदाग़ है। उनकी टाँगे दूध की तरह सफ़ेद हैं। बॉलीवुड फिल्म दर्शकों की चाहत के ख्याल से वह इन्हे लहराने का कोई मौका नहीं चूकती।
प्रियंका चोपड़ा- पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को अपने शरीर की खासियतों का पता अच्छी तरह से है।  इसीलिए वह उसका खूब ख्याल रखती हैं।  उनके उभरे होंठ उन्हें सेक्सी बनाते हैं।  उनकी लम्बी टाँगे इसमे इज़ाफ़ा करती हैं।  प्रियंका चोपड़ा की खासियत है कि  वह अपनी टांगों का प्रदर्शन करने के लिए हमेशा शॉर्ट्स या बिकनी का इस्तेमाल नहीं करती।  कसी जीन्स और मिनी स्कर्ट्स उनकी टांगों की खूबसूरती और सेक्सीनेस में इज़ाफ़ा ही करती हैं।  
 करीना कपूर- पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर को आज भी अपनी टाँगे दिखने में कोई संकोच नहीं।  बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियां करीना टांगों पर रश्क कर सकती हैं।  करीना भी अपनी टांगो का ख़ास ख्याल रखती हैं। वह अपनी इन खूबसूरत जोड़ियों को ऑन स्क्रीन तो दिखाती ही है, किसी पार्टी शार्टी में और मीडिया के सामने इसे दिखाने में कोई उन्हें परहेज नहीं।
अनुष्का शर्मा- यो अनुष्का शर्मा विराट कोहली के नाम से पब्लिसिटी पाती हैं।  उनके होंठ भी काफी सेक्सी माने जाते हैं।  उन्हें सेक्स की देवी कहा जा सकता है।  उनकी कमर पतली है।  टाँगे लम्बी है।  बिकनी के लिहाज़ से यह कॉम्बिनेशन ख़ास बन जाता है।
मलाइका अरोरा खान- आइटम नम्बरों के लिए सर्वश्रेष्ठ डांसर मानी जाती हों अभिनेत्री मलाइका अरोरा खान।  वह जितनी सुन्दर पाश्चात्य परिधानों में लगती हैं, उतनी ही साड़ी आदि भारतीय परिधानों में ही।  वह अपने आइटम नम्बरों में अपनी लम्बी-चिकनी टांगों को थिरकाती है।  उनकी टाँगे बिकनी और स्कर्ट को ख़ास बना देती हैं।
सनी लियॉन- इस पोर्न फिल्म स्टार को बॉलीवुड में उनकी सेक्स अपील और पोर्न स्टार वाली शोहरत के कारण ही लिया गया।  वह अभिनय से कमज़ोर हैं।  लेकिन, वह इसकी भरपाई अपनी सेक्सी बॉडी से कर देती हैं।  वह कोई ऐसा मौका नहीं जाने देती, जिसमे उन्हें अपनी सुडौल और पतली टाँगे दिखानी होती हैं।
नर्गिस फाखरी- 'रॉकस्टार' से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली नर्गिस फाखरी के पास फिलहाल बहुत फ़िल्में नहीं।  लेकिन, उनकी लम्बी पतली टाँगे दर्शकों के आकर्षण का केंद्र हैं।  वह अपने आइटम नम्बरों में इनका प्रदर्शन ख़ास तौर पर करती हैं।
जैक्विलिन फर्नांडीज़ - 'किक' के बाद जैक्विलिन के करियर को किक मिल गई है।  लेकिन, उन्हें यह किक दिलाने में उनकी लम्बी टांगो की भी भागीदारी है।  वह ज़्यादातर शॉर्ट्स पहन कर इनका प्रदर्शन करती हैं।  लेकिन, उन पर साड़ी ही काफी फबती है।
कभी लम्बी टाँगे हिंदी फिल्म हीरोइन के लिहाज़ से नुकसानदेह हुआ करती थी।  सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, गुल पनाग, सेलिना जेटली, आदि अभिनेत्रियों को ठिंगने कद के बॉलीवुड सुपर स्टार रिजेक्ट कर दिया करते थे।  लेकिन, अब वह बात नहीं रही।  माचो हीरो के साथ लेग्गी हीरोइन का जोड़ा बॉलीवुड को रास आता है।



No comments:

Post a Comment