Thursday 16 April 2015

क्या नील और रागिनी एक हो पाएंगे !

डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट से रागिनी को पता चल जायेगा कि  सुहानी नील की बेटी नहीं है।  डीएनए रिपोर्ट पाने के बाद रागिनी नील को मिलने के लिए बुलाएगी। दोनों में पुरानी बातों को लेकर जम कर बहस होगी।  रागिनी नील से कहेगी कि  केवल एक गलतफहमी से दोनों के १५ साल खराब हो गए।  दोनों को अलग होना पड़ा।  इतना कह कर रागिनी फूट फुट कर रोने लगेगी।  यह देख कर नील को भी पछतावा होगा कि  उसने इन १५ सालों में रागिनी को खोया।  उसे दुःख होगा कि  उसके बच्चे माँ से वंचित हो गए।  नील पर विश्वास न करने के लिए रागिनी  खुद को दोष देगी। रागिनी का दुःख देख कर नील उसे अपनी बाहों में समेट लेगा। सोनी एंटरटेनमेंट के शो 'इतना करो न मुझे प्यार' में यह अब तक का सबसे बड़ा मोड़ है।  क्या नील और रागिनी अब साथ साथ रह पाएंगे? यह सवाल इसलिए कि नील ने निवेदिता के साथ शादी करने का वादा कर रखा है।  क्या नील अपना वाद तोड़ेगा ? या फिर दोनों को फिर एक बार अलग अलग ही रहना होगा ?

No comments:

Post a Comment