Friday 17 April 2015

फिल्म निर्माण में उतरे मनोज बाजपेई भी

मनोज बाजपेई भी अब फिल्म निर्माता बन गए हैं।  उन्होंने मनोज बाजपेयी प्राइवेट लिमिटेड की  स्थापना की है।  यह एक थ्रिलर फिल्म है।  फिल्म की मुख्य भूमिका में खुद मनोज बाजपेयी हैं।  उनका साथ अभिनेत्री तब्बू दे रही हैं।  मनोज बाजपेयी और तब्बू ने एक साथ कुल तीन फ़िल्में 'घात', 'दिल पे मत ले यार' और 'सोनागाछी' की हैं।  निर्माता मनोज बाजपेयी की डेब्यू फिल्म का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर कर रहे हैं।  मुकुल निर्देशित पहली फिल्म 'डॉक्टर, आई लव यू' हाल ही में रिलीज़ हुई है।  मनोज बाजपेयी की फिल्म उनकी दूसरी फिल्म है।  अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए मनोज बाजपेयी कहते हैं, "एक्टिंग के बीस साल बाद मेरे लिए फिल्म निर्माण नेचुरल प्रोग्रेशन है।   चूंकि, यह थ्रिलर फिल्म है, इसलिए मैं इसके बारे ज़्यादा नहीं बता सकता।  कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।"



No comments:

Post a Comment