Friday 24 April 2015

यह बताते हैं कि साठ के दशक में भी स्मूचिंग थी !

मुंबई के अख़बारों की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' साठ के दशक के बॉम्बे, बॉलीवुड और अपराध की कहानी है।  फिल्म में रणबीर  कपूर एक स्ट्रीट बॉक्सर और अनुष्का शर्मा जैज़ सिंगर बनी हैं।  साथ के दशक के बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्री के रोमांस की खबरे चुम्बनों की सुर्खियां नहीं पाती थी।  लेकिन, 'बॉम्बे वेल्वेट' में चुम्बन जोरदार हैं।  इससे फिल्म के ट्रेलर भी नहीं बचे।  बताते हैं कि बॉम्बे वेलवेट में एक या दो नहीं, पूरे सात चुम्बन है।  वह भी 'वाइल्ड किस' यानि ज़ोरदार उठापटक वाला भी है ।
ज़ाहिर है कि बॉम्बे वेल्वेट' के वाइल्ड किस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर और हीरोइन अनुष्का शर्मा के बीच हैं। यह दोनों ही बॉलीवुड के सीरियल किसर एक्टर्स में शुमार होते हैं।
पहली 'सीरियल किसर' एक्ट्रेस
'बॉम्बे वेल्वेट' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के चुम्बन, इन दोनों को सीरियल किसर का खिताब दिलवा सकते हैं।  हालाँकि, रणबीर कपूर के साथ अनुष्का शर्मा की यह पहली फिल्म है। लेकिन, अलग अलग, यह दोनों ही अपने स्क्रीन लवर को चूमते रहे हैं।  अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से चुम्बन या यो कहिये स्मूचिंग का जो सिलसिला शुरू किया था, वह आज तक कायम है। 'बैंड बाजा बरात' में रात के एकांत में रणवीर सिंह के साथ स्मूचिंग में लग जाने वाली अनुष्का शर्मा, अपनी प्रोडक्शन की फिल्म 'एनएच १०' में अपने को-स्टार नील भूपलम के साथ मौका मिलते ही लिफ्ट के एकांत में स्मूचिंग करने लगती हैं। अनुष्का ने बैंड बाजा बारात के बाद कमोबेश हर फिल्म में अपने को-स्टार के साथ स्मूचिंग कर सीरियल किसर होने का तमगा हासिल कर लिया है।
'मैं भी.....! अलिया भट्ट
अलिया भट्ट के फिल्म '२ स्टेट्स' में स्मूचिंग के दृश्य है।  जब पत्रकारों ने इन दृश्यों के बारे में अलिया भट्ट से पूछा तो अलिया का जवाब था, "मैं अच्छी तरह से किस कर पाती हूँ।  अर्जुन (कपूर) का भी यहीं सोचना है।" ज़ाहिर है कि अलिया भट्ट अपने अच्छी किसर होना का ढोल पीट रही हैं।  
मैं अच्छा किसर हूँ !
कुछ ऐसा ही हाल रणबीर कपूर का है।  वह अपनी फिल्मों की नायिका के चुम्बन लेने के लिहाज़ से सुर्ख़ियों में आये फिल्म 'यह जवानी हैं दीवानी' में दीपिका पादुकोण के चुम्बन से।  उस समय इन दोनों को रोमांस सुर्ख हो रहा था, इसलिए फिल्म में इन दोनों के चुम्बनों को उछाला गया। लेकिन, रणबीर कपूर तब सीरियल किसर साबित हो गए, जब उन्होंने काफी गंभीर फिल्म 'बरफी ' में अपनी एक अन्य नायिका इलेअना डिक्रूज का चुम्बन लिया।  वह अपने चुम्बनों पर कहते हैं, "मुझे रिटेक की ज़रुरत नहीं।  मैं अच्छा किसर हूँ।"
रिकॉर्ड तोड़ चुम्बन
'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' की रिलीज़ के दौरान यह खबर फैली की फिल्म की नायिका स्वाति मुख़र्जी ने डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी के निर्देश पर सुशांत सिंह राजपूत को यकायक चूम लिया।  बताते हैं कि दिबाकर ने सुशांत को केवल गाल पर चुम्बन की बात कही थी, जबकि स्वाति ने सुशांत के होंठों का चुम्बन किया था।  इससे सुशांत चुम्बन के मामले में शाकाहारी लगते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि 'काई पो चे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पवित्र रिश्ता टीवी स्टार सुशांत सिंह ने अपनी दूसरी ही फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणीति चोपड़ा के २७ चुम्बन ले कर सीरियल किसर का खताब सुरक्षित कर लिया था।  सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'पीके' में अनुष्का शर्मा का चुम्बन भी लिया था।  हालाँकि, उनका रोल आमिर खान के मुकाबले काफी छोटा था।
सनम रे का सबसे ठंडा किस-
'यारियां' के बाद निर्देशक दिव्या कुमार खोसला की फिल्म 'सनम रे' में पुलकित सम्राट और यामी गौतम के बीच हिमाचल प्रदेश में शूट के दौरान सबसे ठंडा किस फिल्माया गया।  इस फिल्म की शूटिंग शिमला में कल्पा में हो रही थी।  जिस दौरान यह तापमान -१० डिग्री सेल्सियस था, उस समय यह किस पुलकित और यामी पर पिक्चराइज हुआ।  इतनी ठण्ड में कल्पा के निवासी घर से निकलते नहीं हैं, इसके बावजूद इस किस की शूटिंग देखने के लिए उनका मज़मा जुट गया।  इसमे गाँव के स्त्री, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे।  
सनसनीखेज चुम्बन
हालाँकि, हिंदी फिल्मों में चुम्बन की शुरुआत खोसला समिति की रिपोर्ट के बाद हो गई थी।  इस कड़ी में पहला सनसनीखेज चुम्बन डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर के बीच फिल्म 'सागर' में हुआ था।  ऋषि कपूर यकायक ही डिंपल के होंठों को चूम ले लेते हैं।  कुछ सेकंड का यह चुम्बन पहला सनसनीखेज चुम्बन था।  इसके बाद आमिर खान और करीना कपूर का फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में चुम्बन सनसनीखेज माना गया था। यशराज बैनर की फिल्म 'धूम २' में ह्रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच की स्मूचिंग अमिताभ बच्चन द्वारा ऐतराज किये जाने के कारण ज़बरदस्त सनसनीखेज साबित हुई थी।  बच्चनों की आपत्ति के बाद यश चोपड़ा ने फिल्म से यह चुम्बन हटा दिया। ह्रितिक रोशन का दूसरा चुम्बन, फिल्म 'द काइट्स' में बारबरा मोरी के साथ भी विवादित हुआ था, क्योंकि इसके साथ इन दोनों का रियल रोमांस और रोशन के वैवाहिक संबंधों में दरार के समाचार भी फ़ैलने लगे थे। 'जब तक है जान' से पहले तक शाहरुख़ खान अपनी नायिकाओं का चुम्बन करने से परहेज करते थे।  लेकिन, बकौल शाहरुख़ खान उन्हें कैटरीना कैफ का चुम्बन लेने के लिए मज़बूर किया गया।
सभी चुम्बनबाज़
अर्जुन कपूर की पहली फिल्म 'इशकज़ादे' में परिणीति चोपड़ा उनकी नायिका थी। अपनी पहली ही फिल्म में दोनों ने खूब चुम्बनबाज़ी की।  अर्जुन कपूर ने इसके बाद फिल्म 'औरंगज़ेब' में साशा आगा का भी चुम्बन लिया।  अलिया भट्ट के साथ फिल्म '२ स्टेट्स' में भी चुम्बन दृश्य थे।  इनकी शुरुआत खुद आलिया कर रही थी।
कब कब कैसे कैसे किस ! रणवीर सिंह भी सीरियल किसर की श्रेणी में आते जा रहे हैं।  उन्होंने 'बैंड बाजा बरात' में अनुष्का शर्मा की स्मूचिंग करने के बाद अपनी सभी फिल्मों में, 'गोलियों की रासलीला :राम-लीला' में दीपिका पादुकोण तक अपनी सभी फिल्मों की नायिकाओं के साथ स्मूचिंग की है।
पहला किस - 'अ थ्रो ऑफ़ डाइस' (१९२९) में सीता देवी ने चारु रॉय को दिया था।
पहली स्मूचिंग - देविका रानी और उनके पति हिमांशु राय के बीच फिल्म 'कर्मा' (१९३२) में लिया गया।  यह चार मिनट लम्बा था।
लम्बा किस- आमिर खान और करिश्मा कपूर के बीच फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में १० मिनट लम्बा किस ।
सेंसुअस किस- इमरान हाश्मी और मल्लिका शेरावत के बीच फिल्म 'मर्डर' में।
इंटिमेट किस- रणदीप हुडा और सुष्मिता सेन के बीच फिल्म
प्रेम के इज़हार के लिए किस- शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच फिल्म 'जब वे मेट' के क्लाइमेक्स में करीना कपूर ने किया।
कोल्डेस्ट किस- पुलकित सम्राट और यामी गौतम के बीच फिल्म 'सनम रे' में -१० डिग्री सेल्सियस पर फिल्माया गया।
 १५ रिटेक वाला चुम्बन- एमटीवी का सुपर नेचुरल शो 'फना : अ इम्पॉसिबल लव स्टोरी' में करण कुंद्रा और चेतना पाण्डेय के बीच चुम्बन फिल्माने के लिए करण की नर्वसनेस के कारण १५ रिटेक करने पड़े।
किस की 'ख्वाहिश'- मल्लिका शेरावत की फिल्म 'ख्वाहिश' मल्लिका द्वारा अपने १७ चुम्बनों की गिनती किये जाने के कारण चर्चा में आ गई थी।
लव स्टोरी में चुम्बन- १९२१ में रिलीज़ फिल्म 'बिलाट फेराट' यानि 'विलायत पलट' पहली लव स्टोरी फिल्म थी।  इस फिल्म में ढेरों इंटिमेट सींस और चुम्बनों की भरमार थी।
पहला गे-किस- फिल्म 'डन्नो वाई.……न जाने क्यों' में पहला गे-किस (समलैंगिक चुम्बन) आर्यन वैद और कपिल शर्मा के बीच फिल्माया गया था।

अल्पना कांडपाल

No comments:

Post a Comment