Tuesday 7 April 2015

सोफी चौधरी ने पूछा- डू यू नो बेबी !

खूबसूरत सोफी चौधरी अभिनेत्री, गायिका और पूर्व वीजे हैं।  उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में ख़ास भूमिकाएं की हैं।  लेकिन, उनके सेक्सी स्पेशल अपीयरेंस ज़्यादा चर्चित हुए।  उनके एल्बम सोफी एंड डॉक्टर लव,  बेबी लव और साउंड ऑफ़ सोफी उनकी गायिकी के उदहारण हैं। उन्हें कई म्यूजिक अवार्ड्स मिले हैं। सोफी अब एक बार फिर चर्चा में हैं।  'डू यू नो बेबी' फिल्म 'धरम संकट में' में उनका प्रमोशनल नंबर है। डायरेक्टर फवाद खान की फिल्म 'धरम संकट में' के इस गीत में सोफी चौधरी को पंजाबी पॉप सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ परफॉर्म करते देखा जा सकता है।  गिप्पी ग्रेवाल के गाये इस प्रमोशनल गीत के साथ रेडियो सिटी में सोफी जहाँ जहाँ भी गई श्रोताओं ने इस गीत के बारे में जानना चाहा।  यही सोफी की सफलता है।



No comments:

Post a Comment