Saturday 11 April 2015

अब मुरुगदॉस के साथ ह्रितिक रोशन

ह्रितिक रोशन के फैंस के लिए अच्छी खबर बन सकती है।  आमिर खान के साथ 'गजिनी' और अक्षय कुमार के साथ 'हॉलिडे सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी' जैसी हिट हिंदी फ़िल्में बनाने वाले दक्षिण के निर्देशक ए आर मुरुगदॉस ह्रितिक 'बैंग बैंग' रोशन के साथ एक फिल्म बना सकते हैं।  मुरुगदॉस इस समय सोनाक्षी सिन्हा  के साथ एक नायिका प्रधान एक्शन फिल्म 'अकीरा' बनाने में बिजी हैं।  लेकिन, मुरुगदॉस और रोशन जूनियर के सूत्रों की बातचीत तेज़ी से चल रही है।  ह्रितिक रोशन इस समय आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदड़ो की शूटिंग कर रहे हैं।  इस फिल्म के बाद उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।  हालाँकि, स्क्रिप्ट कई सुनी हैं। ह्रितिक अब रूटीन टाइप फ़िल्में नहीं करना चाहते।  इसीलिए वह दक्षिण के अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने में दिलचस्पी ले रहे है।  बताते हैं कि ह्रितिक रोशन के  एजेंट ने ही मुरुगदॉस के साथ मिल कर बात की शुरुआत की।  मुरुगदॉस ने भी ह्रितिक के लिए कुछ स्क्रिप्ट्स लिख रखी हैं।  अगर इन स्क्रिप्ट्स में से कोई पसंद आ गई तो समझिए कि दर्शकों को ए आर मुरुगदॉस निर्देशित किसी फिल्म में ह्रितिक रोशन एक्शन करते नज़र आएं।  जी हाँ, ह्रितिक रोशन मुरुगदॉस की किसी एक्शन फिल्म ही करना चाहते हैं।  लेकिन, कहानी कुछ हटकर तो होनी ही चाहिए। इस फिल्म को मुरुगदॉस के साथ खुद ह्रितिक रोशन प्रोडूस करेंगे।

No comments:

Post a Comment