Wednesday 15 April 2015

जारी हुआ ज़ोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर

 
ज़ोया अख्तर के करियर की तीसरी या कह लीजिये सवा तीसरी फिल्म फिल्म 'दिल धड़कने दो' का ट्रेलर आज लांच हुआ।  यह फिल्म एक नष्ट मेहरा परिवार की कहानी है।  या यो कह लीजिये कि इस परिवार के एक दूसरे से काफी लगाव रखने वाले भाई-बहन की कहानी है।  मेहरा परिवार के मुखिया का रोल अनिल कपूर कर रहे हैं।  उनकी पत्नी शेफाली शाह बनी हैं।  रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई -बहन बने हैं।  अनुष्का शर्मा एक बार फिर रणवीर के साथ रोमांटिक एंगल बना रही हैं।  शायद फरहान अख्तर के साथ प्रियंका चोपड़ा का कोई एंगल बना है।  और भी ढेर से कलाकार हैं। फिल्म को खुद  ज़ोया  अख्तर ने रीमा कागती के साथ लिखा है। इस्तांबुल, पेरिस, रोम, तुनिशिया और इंडिया के अलावा एक क्रूज़ पर हुई है। संगीत एहसान नूरानी का है।  यह फिल्म ५ जून २०१५ को रिलीज़ होगी।  

No comments:

Post a Comment