Saturday 30 May 2015

डांस रियलिटी शो के जज बने पुनीत पाठक

पुनीत जे पाठक कोरियोग्राफर के अलावा भी बहुत कुछ है।  वह टीवी सीरियल और रियलिटी शोज के अलावा रेमो डिसूज़ा की फिल्म 'एबीसीडी' में भी अभिनय कर चुके हैं।  उन्होंने डांस रियलिटी शो में स्टेज डायरेक्शन भी किया है।  अब वह डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में प्रतिभागियों के प्रदर्शन को जज करेंगे।  इस शो में प्रतिभागी रह चुके पुनीत के लिए यह बड़े सम्मान की बात है।  पुनीत पिछले  चार सालों से झलक दिखला जा की कोरियोग्राफी कर रहे पुनीत को इस शो ,में जज बनाने का प्रस्ताव भी किया गया था।  लेकिन, पुनीत ने डांस इंडिया डांस को चुना।



No comments:

Post a Comment