Monday 4 May 2015

सोनम कपूर का नीरजा भनोट लुक

पैन अमेरिका की फ्लाइट ७३ को ५ मई १९८६ को आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया गया था।  इस फ्लाइट के अटैंडेंट २३ साल की नीरजा भनोट ने अपनी जान पर खेल कर प्लेन के यात्रियों को बाहर की कोशिश  की थी।  इसी कोशिश में उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। नीरजा को इस बहादुरी के लिए मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान अशोक चक्र दिया गया। सोनम कपूर इसी बहादुर  महिला के जीवन पर बनाई जा रही फिल्म में केंद्रीय भूमिका कर रही हैं। मशहूर फैशन फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर इस फिल्म को फॉक्स स्टार सुडिओस के साथ अपनी कंपनी ब्लिंग मीडिया के अंतर्गत बना रहे हैं।  फिल्म का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं।  इस फिल्म में अपना पहला लुक अभिनेत्री सोनम कपूर ने जारी किया।  पेश है सोनम कपूर का नीरजा भनोट लुक। 













Embedded image permalink

No comments:

Post a Comment