Tuesday 19 May 2015

यह है ज़िंदगी की 'ए बी सी डी २'

फरवरी ८, २०१३ को रिलीज़ रेमो डि'सूज़ा की डांस पर फिल्म 'ए बी सी डी -एनी बॉडी कैन डांस' की सीक्वल फिल्म 'ए बी सी डी २' अगले महीने १९ तारिख को रिलीज़ होने जा रही है।  रेमो की पहली फिल्म एक डांसर के खुद को साबित करने की कहानी थी।  वह खुद को स्ट्रीट डांसर्स के ज़रिये साबित कर दिखाता है।  रेमो की सीक्वल फिल्म एक डांस ग्रुप के संघर्ष की सच्ची कहानी है।  इस फिल्म में आजकल युवाओं के दिलों की धड़कन वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में प्रभुदेवा पहली फिल्म के विष्णु सर की भूमिका में ही हैं।  लेकिन, इस बार रेमो का पूरा फोकस युवा स्टार कास्ट पर है।  इस फिल्म के पोस्टर से भी यह साबित होता है।  इस पोस्टर में पानी पर हाथ मार कर छींटे उड़ाते वरुण धवन चैलेंज देते और स्वीकार करते से लग रहे हैं। उनके पीछे श्रद्धा कपूर सहित पांच डांसर भी हैं।  इस पोस्टर में अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में लिखा - डांस इज़ अ वे ऑफ़ लाइफ- पूरी कहानी कह जाता है। 

No comments:

Post a Comment