Friday 1 May 2015

'करण ग्रोवर' बने इरोटिका थ्रिलर फिल्मों के 'सिंह'

अपने टीवी सीरियलों से ज़्यादा अपनी शादियों और तलाक़ से मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इरोटिका फिल्मों के सिंह बनते नज़र आ रहे हैं।  करण ने कसौटी ज़िन्दगी की जैसे मेगा सीरियल में क्या भूमिका की थी, कोई नहीं जानता होगा।  लेकिन, यह सब जानते हैं कि उन्होंने टीवी और फिल्म एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की और दस महीनों में तलाक़ हो गया।  फिर उन्होंने सीरियल सरस्वती चन्द्र की कुमुद जेनिफर विंग्लेट से शादी की।  यह विवाह ढाई साल तक चला।  फिर इन दोनों का भी तलाक़ हो गया।  कारण ! करण सिंह ग्रोवर दिल फेंक इंसान हैं।  बीवी घर पर रखते हैं और खुद बाहर नज़र रखते हैं।  बददिमाग भी हैं।  सीरियल क़ुबूल है से बददिमागी की वजह से ही निकाले गए।  करण इसी साल बिपाशा बासु के साथ विक्रम भट्ट की हॉरर थ्रिलर इरोटिका फिल्म 'अलोन' में नज़र आये।  उन्होंने बिपाशा बासु के साथ जम कर ऑन स्क्रीन रोमांस किया था।  फिल्म ज़्यादा नहीं चली।  लेकिन, फिल्म निर्माताओं को बिपाशा बासु से ज़्यादा करण सिंह ग्रोवर का अंग प्रदर्शन भा गया।  किसी भी इरोटिक फिल्म में कपडे कम करने को आसानी से तैयार सितारे ज़रुरत बन जाते हैं।  ख़ास तौर पर गठीले बदन के अभिनेता। इसीलिए, अलोन के कुछ ख़ास न कर पाने के बावजूद करण टीवी सीरियलों में वापस नहीं गए।  उनके पास इस समय दो इरोटिका फ़िल्में हैं।  हेट स्टोरी ३ में वह डेज़ी शाह और ज़रीन खान के साथ इरोटिक सीन करते दिखाई देंगे। दूसरी फिल्म निर्माता कुमार मंगत की है।  अभी इस फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है।  लेकिन, बताते हैं कि इस अनाम फिल्म में वह तीन तीन एक्ट्रेस के साथ इरोटिक हलचल मचाएंगे।  हो सकता है इसमे से एक एक्ट्रेस बिपाशा बासु भी हों। भाई, लोग कैसे भूल सकते हैं कि 'अलोन' की रिलीज़ के बाद भी करण और बिपाशा गोवा में बर्थडे (करण का बर्थडे) का इरोटिक मज़ा ले रहे थे।


 राजेंद्र कांडपाल

No comments:

Post a Comment