Tuesday 19 May 2015

यह है ऐश्वर्या राय बच्चन का 'जज़्बा'

फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता की ९ अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'जज़्बा' का फर्स्ट लुक पोस्टर आज कांस फिल्म फेस्टिवल में जारी हो गया।  इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन रुपहले  परदे पर वापसी कर रही हैं।  इस फिल्म में इरफ़ान खान, शबाना आज़मी, अनुपम खेर, चन्दन रॉय सान्याल, प्रिया बनर्जी और अतुल कुलकर्णी भी ख़ास भूमिका में हैं।  लेकिन, इस पोस्ट से साफ़ है कि जज़्बा का सारा जज़्बा वकील बनी ऐश्वर्या रॉय ही हैं।  पोस्टर में हाथों पर टिकी हुई ऐश्वर्या ज़मीन पर गिरी हुई हैं।  उनके हाथ धूल से सने हुए हैं। पृष्ठभूमि पर ऊंची ऊंची इमारतें धूल के बवंडर से घिरी नज़र आ रही हैं।  ऐसा लगता है कि ऐश्वर्या किसी के पीछे भागते हुए, लड़खड़ा के ज़मीन पर गिर पड़ी हैं।  शायद वह भागते हुए जाते व्यक्ति को आक्रोश से भरी देख रही हैं।  लगता है वह चीखना चाहती हैं या चीख चुकी है।  लेकिन, पोस्टर से एक बात समझ में नहीं आई मिसेज बच्चन के बाल इतने संवारे हुए से क्यों हैं ? एक एक लट सही जगह पर रखी हुई!

No comments:

Post a Comment