Friday 15 May 2015

बैंकाक में होगा इंडियन प्रिंसेस का ग्रांड फिनाले

इंडियन प्रिंसेस  २०१५ अपने छठें संस्करण में और भी भव्य स्तर पर होने जा रहा है।  भारत के साथ  दुनिया  के कई देशो से प्रतिभागी इंडियन प्रिंसेस  २०१५ के आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।  इंडियन प्रिंसेस ने पूरी दुनिया  में एक अलग सौंदर्य प्रतियोगिता के तौर  पर पहचान बनायीं हैं।  इंडियन प्रिंसेस २०१५ की शुरुवात हो गयी है और प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले २४ मई को  बैंकॉक में आयोजित किया जाएगा। इंडियन प्रिंसेस का आयोजन श्री सुनील राणे ( अथर्वा ग्रुप ) द्वारा किया जाता है।  ग्रैंड फिनाले से पहले  आयोजक , फैशन डिजाइनर्स और प्रतिभागीयो ने  मुंबई में आयोजित प्रेस वार्ता में मिडिया से बात की।  इस अवसर पर श्री सुनील राणे ( अथर्वा ग्रुप ) , वर्षा राणे ( वाइस प्रेसिडेन्स इंडियन प्रिंसेस )  अर्चना कोचर ( फैशन डिजायनर , मुंबई ), रामोंन लाम्बा ( सीईओ इंडियन प्रिंसेस )  आरती मेहता और मनोज मेहरा ( फैशन डिज़ाइनर दिल्ली ), शिखा बिरला ( चेयरमैन एयर शगुन  ),  चांदनी शर्मा ( विनर इंडियन प्रिंसेस २०१४ ),  नदीन  माखनलाल  ( विनर इंडियन प्रिंसेस इंटरनेशनल २०१४ ) उपस्थित थे  अथर्वा समूह द्वारा आयोजित इंडियन प्रिंसेस  का आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश पर अपना सर्वस्व  बलिदान करनेवाले सैनिको के सम्मान के साथ ही देश के दूर दराज क्षेत्रो में कन्या शिक्षा को बढ़ाना है।  अथर्वा समूह महाराष्ट्र के कई गाँव में कन्याओ के शिक्षा के विभिन्न शैक्षणिक कार्यकर्मो  का आयोजन नियमित  करता रहता है।  
Displaying DSC_0191.JPG

No comments:

Post a Comment