Monday 15 June 2015

ब्लॉक बस्टर नहीं 'जुरैसिक बस्टर' फिल्म है 'जुरैसिक वर्ल्ड'

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हजारों साल पुराने दैत्याकार छिपकलियों का हमला इतना घातक होगा, इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस के तमाम पंडितों ने लगाया नहीं था।  यूनिवर्सल पिक्चर्स की विज्ञानं फंतासी फिल्म 'जुरैसिक वर्ल्ड' ने पूरे संसार को अपनी दहाड़ से दहला दिया है।  दर्शक सिनेमाघरों पर टूटे पड़ रहे हैं।  बॉक्स ऑफिस पर हर दिन फिल्म का कलेक्शन मज़बूत होता जा रहा है।  डायरेक्टर कॉलिन ट्रेवोरोव की फिल्म 'जुरैसिक वर्ल्ड' का घरेलु वीकेंड कलेक्शन २०४.६ मिलियन डॉलर अनुमानित है। इसने इन्ही गर्मियों में प्रदर्शित 'अवेंजर्स : एज ऑफ़ अल्ट्रान' के १९१.२ मिलियन डॉलर के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जुरैसिक वर्ल्ड से ज़्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली पहले नंबर की फिल्म द अवेंजर्स' है, जिसने २०७.४ मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। जुरैसिक वर्ल्ड ४२७४ सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी।  इस लिहाज़ से फिल्म प्रत्येक थिएटर में ४७.८ हजार डॉलर का कलेक्शन कर सकी थी। जुरैसिक वर्ल्ड का वर्ल्डवाइड हमला ज़्यादा स्तब्ध कर देने वाला था।  फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ३०७.२ मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया। इस प्रकार से जुरैसिक वर्ल्ड का पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ५११.८ मिलियन डॉलर का रहा।  यह पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में ५००+ मिलियन डॉलर  का कलेक्शन किया।  'जुरैसिक वर्ल्ड' ने ओपनिंग डे पर ८२.२ मिलियन डॉलर का  कलेक्शन किया था।  शुक्रवार को इससे बेहतर प्रदर्शन ऐज ऑफ़ अल्ट्रान का ८४.४ मिलियन डॉलर  और 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलो' का ९१ मिलियन डॉलर ही था।  इंटरनेशनल लेवल पर इतना ज़्यादा बिज़नेस करने वाली यह पहली फिल्म है।  इससे पहले यूनिवर्सल की फिल्म 'फ्यूरियस ७' ने २५०. ४ मिलियन डॉलर का वीकेंड ग्रॉस किया था।

No comments:

Post a Comment