Tuesday 9 June 2015

कट्टी बट्टी में गंजी नज़र आएंगी कंगना !

लगता है कि बॉलीवुड एक्टर्स को अब गंजा हो कर सिल्वर स्क्रीन पर आने से कोई परहेज नहीं। मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा, हैदर में शाहिद कपूर और बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के गंजे होने के बाद, खबर है कि बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर खुद के लिए क्वीन का खिताब लिखवा लेने वाली कंगना रनौत भी आगामी फिल्म 'कट्टी बट्टी' में गंजे सर नज़र आएंगी।  इमरान खान के साथ निखिल अडवाणी की इस फिल्म में कंगना का किरदार लाइलाज बीमारी से ग्रस्त है।  ऎसी बीमारी में मरीज़ के सर के बाल झड़ जाते हैं।  कंगना फिल्म में गंजी तो नज़र आएंगी, लेकिन वह अपने सर के बाल नहीं घुटवाएंगी।  बल्कि, गंजा नज़र आने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेंगी।  हालाँकि, 'कट्टी बट्टी' एक अलग तरह की रोमांटिक फिल्म है।  फिल्म में कंगना के किरदार का नाम पायल है तथा इमरान खान मनीष शर्मा के किरदार में हैं। सितम्बर में रिलीज़ होने जा रही यूटीवी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को कंगना रनौत से बढ़िया अभिनय देखने की दरकार है।  तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बाद दर्शकों की यह उम्मीदें ज़्यादा बढ़ गई हैं।  कंगना रनौत का गांजा लुक इसमे इज़ाफ़ा ही कर रहा है। कंगना रनौत अब तक खुद पर जितने अलग प्रयोग कर चुकी है तथा जिस प्रकार से दर्शकों को उनकी यह फ़िल्में पसंद आ रही हैं, लगता है कंगना रनौत २०१५ की बॉक्स ऑफिस क्वीन साबित हो कर रहेंगी।


राजेंद्र कांडपाल

No comments:

Post a Comment