Friday 28 August 2015

श्रुति सेठ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ'

गॉसिप सर्किल में श्रुति सेठ के स्माल स्क्रीन पर वापसी की खबर है।  जिन्हे याद नहीं उन्हें बता दें कि यह वही श्रुति सेठ हैं, जो पिछले दिनों प्रधान मंत्री के बेटी के साथ सेल्फ़ी कार्यक्रम की आलोचना करने के कारण सोशल साइट्स पर लोगों के गुस्से का शिकार हुई थी।  ऐसा लगता है, जैसे श्रुति सेठ को प्रधान मंत्री का विरोध करना फल गया है।  वह कलर्स पर कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' से वापसी कर रही हैं।  श्रुति की यह वापसी १८ महीने बाद हो रही है।  फिल्मों में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद श्रुति के पास टीवी ही एक सहारा बचा था, जिससे वह अपने चहरे पर मेकअप पोत सकती थी।  हिंदी फिल्मों में उन्हें मामूली भूमिकाये मिली।  टीवी पर कॉमेडी सर्कस की होस्ट के रूप में नज़र आई थी।  लेकिन, इस शो में भी ज़्यादातर प्रतिभागी उनकी खुली टांगों को ही हिट कर रहे थे।  इस शो के ख़त्म होने के बाद श्रुति के पास कोई काम नहीं था।  उन्होंने फिल्म निर्देशक दानिश असलम के साथ शादी कर ली।  एक बेटी हुई।  अब वह फिर वापसी कर रही है।  क्या 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' उनके करियर को बचा सकेगा।

No comments:

Post a Comment