Monday 18 April 2016

संता बंता प्राइवेट लिमिटेड में नेहा धूपिया का बिकिनी अवतार

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार नेहा धूपिया बोल्ड  होने का कोई मौका नहीं छोड़ती।  अपनी फिल्म क़यामत सिटी अंडर थ्रेट में नेहा धूपिया ने जेम्स बांड फिल्म की उर्सुला एंड्रेस की तर्ज़ पर समुद्र से निकलते हुए बिकिनी सीन  किया था।  इस सीन ने  नेहा धूपिया को बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बना दिया था। अब एक बार फिर नेहा धूपिया ने बिकिनी अवतार लिया है।  उनका यह अवतार २२ अप्रैल को रिलीज़ हो रही फिल्म संता बंता प्राइवेट लिमिटिड में देखने को मिलेगा।  दिलचस्प तथ्य यह है कि नेहा धूपिया ने अपने लिए यह बिकिनी फिजी की दर्ज़नो दुकानों को छान कर खरीदी है।  इस फिल्म में नेहा धूपिया को सजीली बिकिनी में देखना कितना फायदेमंद होगा, यह तो संता बंता प्राइवेट लिमिटिड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही बताएगा।  लेकिन,  नेहा धूपिया खुद की  खरीदी अपनी बिकिनी पर इतना ज़्यादा पसंद आई कि शूटिंग पूरी होने के बाद इसे खुद के लिए रख लिया। 


  

No comments:

Post a Comment