Wednesday 13 April 2016

अभिनेता हनी सिंह ने किये एक्शन

रैप सिंगर यो यो हनी सिंह अब अभिनेता भी बन गए हैं।  उनकी पंजाबी फिल्म का नाम है जोरावर।  नाम  से अलग  जोरावर कोई खालिस एक्शन फिल्म नही, बल्कि रोमांटिक एक्शन फिल्म है।  इस फिल्म की शूटिंग डरबन के एक स्टेडियम में  हो रही थी।  इस दृश्य में हनी सिंह को एक एक्शन सीन करना था।  उस समय हनी सिंह तेज़ बुखार से तप रहे थे। फिल्म की क्रू सकते में थी। क्योंकि, यह स्टेडियम केवल दो घंटे के लिए मिला था।  उधर हनी सिंह बुखार में थे।  कैसे उन्हें सीन करने के लिए कहा जाये ! लेकिन, जब हनी सिंह को यह मालूम पडा तो वह शूटिंग करने के लिए तैयार हो गए।  उन्होंने इस एक्शन को किया ही नहीं, क्या खूब किया।  दिलचस्प तथ्य यह है कि जोरावर का यह एक्शन हनी सिंह का पहला एक्शन था। क्रू के लोग हनी सिंह के इस प्रोफेशनल रुख से बेहद प्रभावित हुए।पीटीसी मोशन पिक्चर्स, ​राजी एम शिंदे और रवींद्र नारायण द्वारा निर्मित और  ​विनिल मार्कन द्वारा निर्देशित​ जोरावर में हनी सिंह का साथ पारुल गुलाटी, गुरबानी न्यायाधीश, पवन मल्होत्रा, मुकुल देव और  ​अचिंत कौर दे रही हैं।  फिल्म जोरावर ६  मई  ​२०१६  को सभी सिनेमाघरो में प्रदर्शित होगी। 

No comments:

Post a Comment