Tuesday 17 May 2016

काजल अग्रवाल का पहला ऑन स्क्रीन किस

काजल अग्रवाल अब स्क्रीन की वर्जिन गर्ल नहीं रह गई।  उनका नो किसिंग सीन प्लीज का जुमला, सिर्फ जुमला रह गया है।  दीपक तिजोरी की रोमांस ड्रामा फिल्म में रणदीप हूडा और काजल अग्रवाल के बीच बेहद रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा था।  मलेशिया में फिल्माए जा रहे इस सीन के दौरान रणदीप हूडा ने यकायक काजल अग्रवाल को बाँहों में खींच कर गहरा चुम्बन अंकित कर दिया।  शायद काजल अग्रवाल को इसका एहसास नहीं था।  इसलिए वह भौंचक सी रह गई।  उन्होंने खुद को तुरंत अलग किया और रणदीप से दूर हट गई।  उन्होंने दीपक तिजोरी से तुरंत इस सीन को काट देने के लिए कहा और अपने मेकअप रूम में चली गई।तब यह किसिंग सीन कैसे  बचा रह गया ? बताते हैं दीपक तिजोरी, "हमें मालूम था कि काजल साउथ की फिल्मों में भी चुम्बन नहीं देती।   वह साउथ की बड़ी स्टार हैं।  हम उनके साउथ करियर को प्रभावित नहीं कर सकते थे।   लेकिन, वह सीन एक इमोशनल क्षण में लिया गया था।  मैं अपने एक्टरों को सीन में इमोशन दिखाने की छूट देता हूँ।  सीन के अनुसार रणदीप का काजल को किस स्वाभाविक था।  तब मैंने काजल को इस सीन और चुम्बन के प्रभाव के बारे में बताया। सब जानने समझने के बाद काजल ने इस सीन को आवेश के साथ फिर से किया।" इस प्रकार से काजल अग्रवाल से नो किस गर्ल का टैग हमेशा के लिए हट गया।   

No comments:

Post a Comment