Wednesday 11 May 2016

क्या मोहनजोदड़ो आशुतोष गोवारिकर की सबसे छोटी फिल्म है ?

सिनेमाघरों के ठन्डे माहौल में आशुतोष गोवारिकर की  लम्बी फ़िल्में देख कर गर्मी से निजात पाने वाले दर्शकों के लिए निराश करने  वाली खबर है।  आशुतोष गोवारिकर की ह्रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के साथ एपिक पीरियड फिल्म मोहनजोदड़ो उनकी अब तक की सबसे कम लम्बाई वाली फिल्म बताई जा रही है  । हालाँकि, आज के लिहाज़ से, जब दो घंटे से भी कम समय की बहुत सी फ़िल्में बनाई जा रही है, मोहनजोदड़ो की ढाई घंटे की लम्बाई कम नहीं है।  लेकिन, मोहनजोदड़ो आशुतोष गोवारिकर की लम्बी लम्बी फ़िल्में बनाने की शोहरत के अनुरूप नहीं बताई जा रही है ।  आशुतोष गोवारिकर की आदत फिल्म की स्क्रिप्टिंग तीन घंटे से ज़्यादा की करने की है।  केवल अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म खेले हम जी जान से ही तीन घंटे से कम यानि १६८ मिनट लम्बी थी।  क्या सचमुच मोहनजोदड़ो आशुतोष गोवारिकर की सबसे कम लम्बाई वाली फिल्म है ? आशुतोष गोवारिकर की १५ जून २००१ को रिलीज़ आमिर खान और ग्रेसी सिंह अभिनीत फिल्म लगान २३४ मिनट लम्बी यानि ३ घंटा ५४ मिनट की थी।  शाहरुख़ खान और गायत्री जोशी के साथ फिल्म 'स्वदेस' १९५ मिनट लम्बी यानि ३ घंटा १५ मिनट की थी।  ह्रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ गोवारिकर की पहली फिल्म जोधा अकबर की लम्बाई भी २१४  ३ घंटा ३४ मिनट थी।  राशि के आधार पर प्रियंका चोपड़ा की १२ भूमिकाओं वाली फिल्म व्हाट्स योर राशि को २१३ मिनट की यानि ३ घंटा ३३ मिनट लम्बी होना ही था।  परन्तु इसके बावजूद निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदड़ो को उनकी सबसे कम लम्बाई वाली फिल्म नहीं कहा जा सकता।  आशुतोष गोवारिकर ने बतौर निर्देशक पहली फिल्म दीपक तिजोरी, रवीना टंडन और पूजा भट्ट के साथ पहला नशा बनाई थी।  यह फिल्म १३ अगस्त १९९३ को रिलीज़ हुई थी।  पहला नशा केवल १३० मिनट १९ सेकंड लम्बी यानि दो घंटा १० मिनट १९ सेकंड लम्बी थी। इसके बाद १९९५ में आमिर खान के साथ फिल्म बाज़ी  बनाने से आशुतोष गोवारिकर का लम्बी फ़िल्में बनाने का सिलसिला शुरू हो गया।



No comments:

Post a Comment