Tuesday 15 November 2016

फ़िल्में फ्लॉप भी कर देते हैं गर्मागर्म चुम्बन !


किस के मामले में हालिया रिलीज़ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय  एक दूसरे को टक्कर देती है। चुम्बनों का यह टकराव चुम्बनों की गिनती के लिहाज़ से नहीं।  चुम्बन का यह टकराव इस लिए है कि शिवाय में वह अजय देवगन अपनी नायिका एरिका कार चुम्बन ले रहे थे जो चुम्बन लो लेकर शर्मीले हैं।  वहीँ ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर से उम्र में काफी बड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन रणबीर को अपने चुम्बन को चर्चित और हॉट बना रही थी। वैसे ऐश्वर्या राय ने पहले भी शब्द (संजय दत्त और ज़ायद खान)धूम २ (ह्रितिक रोशन) और मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेज (डायलन माकडेर्मोट) में चुम्बन देकर विवाद पैदा किया था। 
१९३४ में जब देविका रानी और हिमांशु रॉय ने फिल्म कर्मा के लिए चार मिनट लंबा लिप लॉक फिल्माया थातब उन्हें एहसास भी नहीं रहा होगा कि जब भी बॉलीवुड में चुम्बन का ज़िक्र होगा कर्मा का चुम्बन सदाबहार साबित होगा। इसके बाद से आज़ादी मिलने तक चुम्बनों ने अलग अलग कीर्तिमान बनाये।  फिर आज़ाद भारत के सेंसर से चुम्बन की विदाई हो गई।  खोसला समिति की रिपोर्ट के बाद फिल्मों में फिर चुम्बन इंट्रोड्यूस हुआ तो हमेशा चर्चित होता रहा।  इस चुम्बन की बदौलत बहुत से खिताब ईज़ाद हुए, चुम्बनों की संख्या का कीर्तिमान बना।  
प्रेम का प्रतीक: हॉट और सेंसुअस !

आज़ादी के बाद लंबे समय तक चुम्बन की नामौजूदगी में दो फूलों का मिलना या कबूतरों का चोंच से चोंच भिड़ाना प्रेम के प्रतीक स्वरुप दिखाया जाने लगा।  ऐसे में यह महसूस किया जाने लगा और कहा जाने लगा कि प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए इस प्रकार से प्रतीक क्यों ? क्यों नहीं प्रेम  की अभिव्यक्ति नायक और नायिका के होंठों के मिलने से की जा सकती है।  लेकिन, उस समय यह नहीं सोचा गया था कि प्रेम के इस प्रतीक को हॉट और सेंसुअस जैसे खिताब दिए जायेंगे। बहुत लंबा न जाए तो जब हिंदी फिल्मों में चुम्बन आम हो रहा था, तब जब वी मेट फिल्म के आखिर में करीना कपूर का विदा ले रहे शाहिद कपूर का आवेग से भरा चुम्बन गीत की आदित्य के प्रति प्रेम की प्रभावशाली प्रस्तुति थी।  लेकिन कालांतर में इस चुम्बन को हॉट किस का खिताब भी दे दिया गया । चुम्बन सेंसुअस भी हो सकता है, इसे बताया आदित्य दत्त ने।  फिल्म निर्देशक आदित्य दत्त की २१ वी सदी की सबसे सेंसुअल फिल्म आशिक़ बनाया आपने में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्त का लंबा चुम्बन 'सेंसुअस किस' माना गया।  
हॉट किस फ्लॉप फिल्म
आम तौर पर फिल्म में चुम्बन को बॉक्स ऑफिस पर दर्शक बटोरने के लिहाज़ से भी फिल्माया जाता है। इन चुम्बनों को किसी न किसी खासियत की वजह से सुर्ख किया जाता है।  इसके बावजूद यह चर्चित चुम्बन फिल्म को बचा नहीं पाते। अभिषेक कपूर उर्फ़ गट्टू की फिल्म फितूर में कैटरिना कैफ और आदित्य रॉय कपूर के बीच हॉट किस की बेहद चर्चा हुई थी।  लेकिन,यह गर्मागर्म किस फिल्म चला पाने में नाकामयाब रहे। इससे पहले, हृथिक रोशन और बारबरा मोरी के बीच फिल्म काइट्स के हॉट किस भी फिल्म को हिट नहीं बना सका। क्यों हो गया न में उस समय के हॉट पेअर ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबेरॉय का किस फिल्म को बचा नहीं पाया। यहां तक कि आमिर खान भी लिप लॉक के बावजूद अपनी दो फिल्मों को डूबने से नहीं बचा पाए थे।  फिल्म बाज़ी में ममता कुलकर्णी के होंठो के बीच रखी आइस क्यूब को आमिर खान अपने होंठों से पकड़ रहे थे । पर आमिर खान और ममता कुलकर्णी के बीच के इस उत्तेजक लिप लॉक के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी गई।  इसके विपरीत मेला में आमिर और ट्विंकल खन्ना के बीच का किस मशीनी साबित हुआ था। इसमे इश्क़ की कोई गरमी नहीं थी। कमबख्त इश्क़ आखिरी सीन में हनीमून मानाने के लिए जा रहे अक्षय कुमार और करीना कपूर के बीच बहस होने लगाती है।  इस पर नाराज़ हो रहे अक्षय कुमार को चुप कराने के लिए करीना कपूर अपने होंठ उनके होंठों पर रख देती हैं। लेकिन, कमबख्त इश्क़ भी बॉक्स ऑफिस पर कमबख्त साबित हुई। दिलचस्प तथ्य यह है कि उस समय हॉट हो रही फिल्म दयावान में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच का लंबा और गर्मागर्म चुम्बन फिल्म के दर्शकों को अपना दयावान नहीं बना सका। किल दिल में परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह के बीच स्विमिंग पूल के अंदर स्मूचिंग के दृश्यों के बावजूद फिल्म फ्लॉप हुई ।
हॉट किस हिट फिल्म
राजकपूर ने फिल्म संगम (१९६२) में फ्रांस के एफिल टावर पर एक विदेशी जोड़े पर चुम्बन फिल्म कर सेंसर को लाजवाब कर दिया था कि यह विदेशी जोड़े पर था, जहां चुम्बन टैबू नहीं है।  राजकपूर ने बड़ी कुशलता से वैजयंतीमाला को इस चुम्बन को दिखा कर अपने प्रेम की अभिव्यक्ति की थी।  इसी प्रकार से निर्माता, निर्देशक और अभिनेता इन्द्रसेन जौहर उर्फ़ आई एस जौहर ने फिल्म जौहर-मेहमूद इन गोवा में सोनिया साहनी द्वारा लिया गया उनका चुम्बन इस आधार पर बचा लिया था कि सोनिया साहनी का रीटा का करैक्टर पुर्तगाली थी। इन दोनों कथित विदेशी संस्कृति वाले चुम्बन वाली फिल्मों को उनके चुम्बनों की गरमी ने बॉक्स ऑफिस पर भी गरमा दिया।  इसके बाद, ख़ास तौर पर खोसला कमिटी की रिपोर्ट के बाद तो जैसे चुम्बनों के गर्म होने का सिलसिला शुरू हो गया। फिल्म सागर (१९८५) में  ऋषि कपूर द्वारा डिंपल का फ़्लैश चुम्बन सबसे ज़्यादा चर्चित हुआ।  अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने चुम्बनों की गिनती शुरू करवा दी फिल्म ख्वाहिश में अपने चुम्बनों को गिन कर। इसके खबर गर्म हुई कि सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में एक दूसरे को २७ बार चूमा है । इन सभी चुम्बनों ने अपनी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर गर्म  कर दिया।  पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के बीच चुम्बन नहीं था।  लेकिनवह सुशांत सिंह राजपूत को चुम्बन देती नज़र आई थी।
चुम्बनों की मल्लिकाएं भी 

चुम्बन के लिहाज़ से हिंदी फिल्मों की अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं। कभी फिल्मों में नायिका को नायक चूमता था। लेकिन आज की बोल्ड नायिकाओं का तकाज़ा है कि सिल्वर स्क्रीन पर नायिका अपने नायक का चुम्बन लेती है।  आज की नायिकाओं में आलिया भट्ट इस मायने में सबसे आगे  हैं कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में अपने दो नायकों सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को चूमा ही, बाद की अपनी तमाम फिल्मो के नायकों का खुद आगे बढ़ कर चुम्बन लिया। अब चाहे वह वरुण धवन या सिद्धार्थ मल्होत्रा रहे हों या रणदीप हूडा और शाहिद कपूर। कैटरीना कैफ ने पहली फिल्म बूम में अमिताभ बच्चन को चूम कर तहलका मचा दिया था।  उनके सेक्सी चुम्बनों का शिकार होने से किंग खान भी नहीं बच पाए।  उन्हें फिल्म जब तक है जान में अपनी चुम्बन न लेने की कसम तक तोड़नी पड़ी। प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार फिल्म अंदाज़ में अक्षय कुमार को चुम्बन दिया ही, बाद की लगभग हर फिल्म में हीरो को अपने सुलगते होंठों की गरमी दी।  दीपिका पादुकोण ने तो गोलियों की रासलीला: राम-लीला में ऐसी चुम्बनगिरी की कि तमाम अभिनेत्रियों को फीका कर दिया। चुम्बनों की मल्लिका के लिहाज़ से परिणीति चोपड़ा का हक़ सबसे ज़्यादा बनता है। वह परदे पर बिंदास चुम्बन लेती हैं। करीना कपूर जब खान नहीं बनी थी, तब भी कमबख्त इश्क़ में अक्षय कुमारदेव में फरदीन खानअजनबी में बॉबी देओलकुर्बान में सैफ अली खान को चुम्बन देकर चुम्बन क्वीन का खिताब पाती रही, शादी के बाद भी कथित 'नो किस क्लॉज़' के बावजूद अर्जुन कपूर को डिनर टेबल पर चुम्बन देकर गर्म हो गई।  अनुष्का शर्मा चुम्बन देने के मामले में सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाती हैं।   
किंग ऑफ़ किस आमिर खान
आमिर खान को किंग ऑफ़ किस कहा जाता है।  उन्होंने अपनी बतौर नायक पहली रोमांटिक फिल्म क़यामत से क़यामत तक में स्पाइडर मैन के टॉबी मैग्वायर की शैली में अपनी नायिका जूही चावल का चुम्बन लिया था। आमिर खान ने हम हैं रही प्यार के में भी जूही चावल को किस किया था।  गुलाम में बारिश से भीगते रानी मुख़र्जी और आमिर खान उत्तेजित हो कर एक दूसरे को चूमते थे। फिल्म राजा हिंदुस्तानी में करिश्मा कपूर को उनके लंबे किस ने तहलका मचा दिया था।  फिल्म सुपर हिट हो गई। जो जीता वही सिकंदर में आमिर खान और पूजा बेदी के बीच चुम्बन काफी सेक्सी बन पड़ा था।  अकेले हम अकेले तुम में आमिर खान बाथ टब में मनीष कोइराला को चूम रहे थे। धूम ३ में कैटरीना कैफ को आमिर का चुम्बन काफी धूमदार साबित हुआ।  
बेस्ट किसर ऑफ़ बॉलीवुड
इमरान हाशमी तो बेस्ट हैं ही। उनका प्रशंसक दर्शक चुम्बन को लेकर जैसा उनसे चाहता है वह करते हैं। अक्षय कुमार कमबख्त इश्क़ के बेस्ट किसर की श्रेणी में रखे जाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने पूजा बत्रा से लेकर काजोल और सोनाली बेंद्रे से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक को ऑन स्क्रीन किस किया है।  अब यह बात दीगर है कि इस खिलाड़ी कुमार एक्टर को किस का नहीं बल्कि एक्शन का खिलाड़ी समझा गया।  
चुम्बन से जानी जाती हैं
मल्लिका शेरावतशेरलीन चोपड़ानेहा धूपियातनुश्री दत्तसेलिना जेटलीसोनल चौहानगीता बसरापॉली डैमअमृता अरोराउदित गोस्वामीसमीरा रेड्डीरिया सेन ,कोएना मित्रासनी लियॉन, आदि बेशक ऊंचाइयों को नहीं छू सकीं।  लेकिन इन्हें आज भी इनकी फिल्मों में अपने नायकों को गर्मागर्म चुम्बनों के कारण याद किया जाता है।  एक खिलाड़ी एक हसीना का फरदीन और कोएना मित्र के बीच का चुम्बन हॉटेस्ट किस माना जाता है। लेकिन, कोएना मित्रा का अतापता तक नहीं है।  इस मामले में साउथ की एक्ट्रेस राकुल प्रीत दूसरी अभिनेत्रियों से अलग है। यह माना जाता है कि राकुल प्रीत के ऑन स्क्रीन किस हिट अभिनेता की फिल्म को भी फ्लॉप कर देते हैं। दक्षिण के सुपर सितारे रामचरण तेजा की फिल्म ब्रूस ली में राकुल प्रीत ने उन्हें चूमा था, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई।  






No comments:

Post a Comment