Saturday 3 December 2016

समुद्र के किनारे की मल्लिका बॉलीवुड एक्ट्रेस !

९ दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही यशराज बैनर की फिल्म बेफिक्रे में निर्देशक आदित्य चोपड़ा की अब तक की फिल्मों से बिलकुल अलग सेक्सी दृश्यों की भरमार है।  रणवीर सिंह लगभग हर सीन में वाणी कपूर के साथ किसिंग और स्मूचिंग करते दिखाई दे रहे हैं।  वाणी कपूर का अंदाज़ भी बड़ा बेफिक्र है।  वह छोटे कपड़ों में नज़र आती हैं।  पेरिस के समुद्र के किनारे वह टू पीस बिकिनी में इठलाती और रिझाती दिखाई पड़ती हैं।  पेरिस के 'सी बीच' पर वाणी कपूर की बिकिनी बॉडी देख कर सवाल पैदा होता है कि क्या वाणी कपूर सचमुच ऎसी 'बीच बॉडी' वाली एक्ट्रेस हैं कि समुद्र का रोमांस गहरा जाये ?
'बीच बॉडी' वाली शर्लीन, मलाइका और नेहा

कोई एक्ट्रेस हिट है या फ्लॉप है, मायने नहीं रखता।  बीच बॉडी का पैमाना हिट या फ्लॉप फ़िल्में नहीं।  ज़रूरी नहीं कि कोई हिट एक्ट्रेस जलपरी जैसी नज़र आये।  यह भी ज़रूरी नहीं कि हर बीच बॉडी वाली एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों  की नायिका हो और सफलता उसके कदमों को चूमती हो।  बीच बॉडी को ऎसी क़द्र की दरकार भी नहीं।
ऎसी तमाम एक्ट्रेस हैं जो संतुलित देह रखती हो, उन पर बिकिनी बेहद फबती हो, वह समुद्र के किनारे खडी
होती  हों, तो समुद्र में ज्वार आ जाता हो, लेकिन हिंदी फ़िल्में उन्हें नकार चुकती हैं।  प्लेबॉय की न्यूड गर्ल
शर्लीन चोपड़ा ऐसा उदाहरण हैं।  वह हॉलीवुड की फिल्म कामसूत्र ३ड़ी की नायिका इसीलिए बन पाती हैं कि  नकी देह कामुक है।  यही शर्लीन चोपड़ा ने २००५ में टाइमपास फिल्म में समुद्र के किनारे अपनी बीच बॉडी का प्रदर्शन किया था। उनके संतुलित नितम्ब पर्याप्त उत्तेजक थे।  यह सिलसिला दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर, जवानी दीवानी, नॉटी बॉय, आदि फिल्मों तक चला।  पर बीच बॉडी के बावजूद शर्लीन चोपड़ा सफल नहीं हो सकी। आकर्षक नितंबों के लिहाज़ से हिंदी फिल्मों की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान भी पीछे नहीं।  ध्यान रहे कि मलाइका अरोड़ा किसी भी फिल्म में सोलो नायिका नहीं बनी। चल छइयां छइयां से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक मलाइका अरोड़ा की शोहरत आइटम गर्ल की है।  वह उत्तेजक आइटम गर्ल हैं, क्योंकि
उनकी बॉडी ख़ास तौर पर नितम्ब आकर्षक और उत्तेजक हैं।  जब वह इन्हें थिरकाती हैं, दर्शक  निहाल हो जाते हैं।  ज़ाहिर है कि सुडौल शरीर यानि बिकिनी बॉडी के बावजूद शर्लीन चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा खान को हिंदी फिल्मों की नायिका बनाने में सफलता नहीं मिली।  कुछ ऐसा ही नेहा धूपिया के बारे में भी कहा जा सकता है।  हालाँकि पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया  ने अपनी पहली हिंदी फिल्म क़यामत : सिटी अंडर थ्रेट में जेम्स बांड फिल्म की उर्सुला एंड्रेस की तरह टू पीस बिकिनी में समुद्र से निकल कर अपनी बीच बॉडी एक्ट्रेस होने का सबूत दिया था।  उन्हें सेक्सी फिल्म जूली से पहचान मिली।  लेकिन, तीन दर्जन से ज़्यादा फिल्मों के बावजूद वह हिंदी फिल्मों की नायिका के बतौर स्थापित नहीं हो पाई।
बीच, बिकिनी और बीच बॉडी की 'धूम' 

यशराज बैनर ने जब संजय गढवी को निर्देशन की कमान सौंप कर धूम (२००४) निर्माण किया था, तब उन्हें खुद भी अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ऎसी धूम मचाने का एहसास नहीं था कि धूम सीरीज का सिलसिला चल निकलेगा और सीरीज की फिल्मों में हृथिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बासु, आमिर खान और कैटरिना कैफ जैसे बॉलीवुड सितारे काम करने के लिए बेकरार नज़र आएंगे। अभिषेक बच्चन और
उदय चोपड़ा के साथ पहली धूम के बुरे नायक जॉन अब्राहम थे।  तेज़ रफ़्तार बाइक का जलवा था।  लेकिन, समुद्र में नहाती एशा देओल के बिकिनी सीन ने धूम मचा दी थी।  लेकिन, धूम से एशा देओल बीच बेब साबित नहीं होती थी।  दर्शकों में बिकिनी पहने एशा को देखने की उत्तेजना देओल खानदान की रोकटोक के किस्से के कारण ज़्यादा थी । मगर चोपड़ाओं को धूम सीरीज  बाकी फिल्मों के लिए बिकिनी फार्मूला मिल चूका था।  ज़रुरत बिकिनी बेब्स की थी।  धूम २ में हृथिक रोशन, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ ऐश्वर्या राय
बच्चन और  बिपाशा बासु (दोहरी भूमिका में)  जैसी बीच बॉडी गर्ल्स को लिया गया।   बिपाशा बासु तो दक्षिण अफ्रीकी समुद्र में आग लगा रही थी।  यह सिलसिला धूम ३ में कैटरिना कैफ तक चल निकला। ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड रही हैं।  इस प्रतियोगिता में एक प्रतियोगिता समुद्र के किनारे की बिकिनी में भी होती है। लेकिन, बिकिनी, बीच और बीच बॉडी के लिहाज़ से बिपाशा बासु का उपयोग किया गया था।  मॉडल होने के कारण बिपाशा बासु और कैटरिना कैफ के शरीर को भी बीच बॉडी होना ही चाहिए था।
चोपड़ा और बीच बॉडी के जौहर

चोपड़ाओं और करण जौहर की फिल्मों का फॉर्मेट ऐसा होता है कि उनकी फिल्मों की नायिका को हॉट दिखने के लिए बिकिनी पहनना लाजिमी हो जाता है। समुद्र किनारे के दृश्य इफरात में होते हैं।  ऐसे दृश्यों के लिए बीच बॉडी ज़रूरी है।  करण जौहर ने अपनी फिल्म दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल बना दिया।  वह मिस वर्ल्ड होने के नाते परफेक्ट बॉडी शेप वाली एक्ट्रेस हैं।  उन पर समुद्र के किनारे, टू-पीस बिकिनी में सीन फिल्माना दर्शकों को आकर्षित करने वाला होता है।  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तमाम फिल्मों और यहाँ तक कि म्यूजिक वीडियो में भी अपने परफेक्ट बीच बॉडी का प्रदर्शन किया था। सीरियल क़्वान्टिको में समुद्र के किनारे बिकिनी पहन कर घूमने वाली प्रियंका चोपड़ा के  हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी समुद्र के
किनारे बिकिनी वाले दृश्य दिखाई दे सकते हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी में भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को एक गीत शटअप एंड बाउंस के लिए लिया गया था।  इस गीत में समुद्र के किनारे टू पीस बिकिनी में शिल्पा शेट्टी परफेक्ट बीच बॉडी गर्ल लग रही थी।  यशराज बैनर की विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फिल्म टशन के लिए तो करीना कपूर ने खुद को साइज जीरो का बना लिया।  ताकि, उनकी बॉडी परफेक्ट बीच बॉडी बन सके और वह बिकिनी पहन सकें।  इसके लिए करीना कपूर ने खुद के वजन को काफी घटाया और डाइट प्लान कर संतुलित बनाया।
बीच बॉडी की हसीनाएं 

आकर्षक नितम्ब और उतार चढ़ाव वाले शरीर के लिहाज़ से हिंदी फ़िल्में मालामाल हैं।  दीपिका पादुकोण को कभी भी बिकिनी पहना कर समुद्र के किनारे घुमाया जा सकता है।  वह अपनी बचना ऐ हसीनों, हाउसफुल, देसी बॉयज, कॉकटेल, रेस २ आदि कई फिल्मों में समुद्र के किनारे लेट, बैठ या टहल कर अपनी बीच बॉडी का
प्रदर्शन कर चुकी है।  हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में उन्होंने जम कर अपने बिकिनी से झांकते नितंबों का प्रदर्शन किया है।  इलियाना डिक्रुज़, जैक्विलिन फ़र्नान्डिस, नर्गिस फाखरी, डायना पेंटी, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी, आदि हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों ने रूपहले परदे पर कभी न कभी अपनी सुती हुई देह का प्रदर्शन किया है।  हालाँकि, फिल्म बागी में समुद्र के बीच टू पीस बिकिनी में श्रद्धा कपूर और समुद्र के रेतीले किनारे पर टू पीस बिकिनी में टहलती आलिया भट्ट की चर्चा हुई।  लेकिन, इन दोनों ही अभिनेत्रियों को बीच बॉडी वाली हसीनाएं नहीं कहा जा सकता।  इस लिहाज़ से इन पर नर्गिस फाखरी भी भारी हैं।  हालाँकि, नर्गिस उतनी सफल नहीं हैं।  
क्या क्या न सहे हमने सितम बीच बॉडी की खातिर 

क़्वान्टिको और बेवॉच की प्रियंका चोपड़ा से पूछिए तो वह बताएंगी कि वह जन्मजात बीच गर्ल हैं।  उनकी बॉडी का ढांचा ही ऐसा  बना हुआ है कि वह बिकिनी पहन कर बेहद सेक्सी लगती हैं। लेकिन, यही बात दूसरी अभिनेत्रियों के लिए नहीं कही जा सकती।  शर्लीन चोपड़ा के नितम्ब बेहद आकर्षक है।  वह फोटो सेशन में
खुद को उन मुद्राओं में पेश करती हैं कि चर्चा में आ जाती हैं।  बिपाशा बासु और शिल्पा शेट्टी को सेहत बनाने का नशा है।  बिपाशा बासु ने खुद के शरीर को इतना आकर्षक बना लिया है कि लोगों में इसका राज जानने की उत्सुकता रहती हैं।  उनकी फिटनेस डीवीडी को काफी पसंद किया गया है।  शिल्पा शेट्टी योग से खुद को फिट
रखती हैं।  वह बाबा रामदेव की चेली हैं।  उनकी भी डीवीडी जारी की जा चुकी है।  नेहा धूपिया की अवार्ड्स समारोह में पूछ उनकी फिल्मों से नहीं, बल्कि आकर्षक नितंबों के कारण होती है।  खबर तो यह भी है कि उन्होंने अपने नितम्बो का बीमा करा रखा है। कैटरिना कैफ और दीपिका पादुकोण नियमित जिम जा कर खुद को फिट  रखती हैं।  यह सभी अभिनेत्रियां डाइट प्लान करती हैं। उनकी अनुशासित ज़िन्दगी उन्हें समुद्र की रेत पर निखरता मोती बनाती हैं।

राजेंद्र कांडपाल 

No comments:

Post a Comment