Friday 20 January 2017

गणतंत्र दिवस पर कलर्स और स्टार चैनल्स के बीच होगा टकराव

इस गणतंत्र दिवस यानि २६ जनवरी को बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।  यह टकराव हिंदी मनोरंजन के दो बड़े चैनलों स्टार और कलर्स के बीच होगा।  २६ जनवरी को स्टार पर एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी और कलर्स पर करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल टेलीकास्ट हो रही हैं।  दिलचस्प तथ्य यह है कि यह दोनों फ़िल्में लगभग एक टाइम में प्रसारित होंगी।  ऐ दिल है मुश्किल का प्रसारण १२ बजे दोपहर से शुरू हो जायेगा।  जबकि, कलर्स पर एम एस धोनी दोपहर एक बजे शुरू होगी।  ऐ दिल है मुश्किल पूरी दुनिया में पिछले साल दिवाली में २८ अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी।  २ घंटे ३८ मिनट लंबी इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी हैं। ऐ दिल है मुश्किल की निर्माण लागत ७० करोड़
थी।  जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर २३७.५६ करोड़ का बिज़नस किया था।  वहीँ, एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी एक महीना पहले ३० सितम्बर  २०१६ को रिलीज़ हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पाटनी, कियारा अडवाणी,  अनुपम खेर और भूमिका चावला जैसी सामान्य स्टार कास्ट वाली इस फिल्म के निर्माण में १०४ करोड़ खर्च हो गए थे तथा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर २१५.४८ करोड़ का बिज़नस किया था।  एम एस धोनी ३ घंटे १० मिनट लंबी है।  बड़ी फिल्मों का टकराव दिलचस्पी पैदा करने वाला है।  क्या इस गणतंत्र दो बड़ी फिल्मों पर विज्ञापनों की बारिश होगी।  जिस प्रकार से कम  लम्बाई वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का प्रसारण ज़्यादा लम्बाई वाली फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से एक घंटे पहले हो रहा है, उससे ऐसा लगता है कि ऐ दिल है मुश्किल पर विज्ञापनों की बारिश हो चुकी है।  अब बस यही दिखाना बाकी है कि इस दौरान टीआरपी किसकी ज़्यादा रहती है।  यानि किसे ज़्यादा दर्शक मिलते हैं।  

No comments:

Post a Comment