Wednesday 11 January 2017

लिव-इन रिलेशनशिप को आदित्य और श्रद्धा का ओके जानू

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ओके जानू का प्रमोशन बड़े जोरशोर  से कर  रहे  है। यह फिल्म लिवइन रिलेशनशिप पर आधारित है।  इस जोड़ी की यह दूसरी फिल्म है।  इनकी एक साथ पहली फिल्म आशिक़ी २ ने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ का आंकड़ा खड़ा किया था।  पेश है श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर से एक खास बातचीत -
क्या आप ओके जानू के मूल विचारो से खुद को रिलेट करते हैं ?
श्रद्धा कपूर- समय के साथ कई चीज़े बदल जाती हैं। आज कल लोग किसी भी  तरह का कमिटमेंट करने से डरते है। मैं भी कुछ ऐसा ही महसूस करती हूँ।  मैं भी यह करने में सक्षम हूँ। यह एक प्रचलित दुविधा है। हमारे  माता पिता  को  यह  निर्णय  लेने  में  ज़्यादा  समय  नहीं  लगा  था  कि  उन्हें  किसके  साथ  अपनी  ज़िन्दगी  बितानी है, पर  अब की जेनरेशन किसी भी  रिलेशनशिप में कदम रखने से पहले बहुत सोचती है। अब हम सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं।
आदित्य रॉय कपूर -इसी वजह से  हमारी फिल्म बहुत ही रेलेवेंट है। लिव इन रिलेशनशिप में बृद्धि होने के कारण राइटर्स इस मुद्दे पर लिख रहे हैं। मेरे कई दोस्त काफी समय से लीविंग रिलेशन शिप में रह रहे हैं। 
प्रश्न -- आज भी पेरेंट्स लिविंग रिलेशनशिप के खिलाफ है ?
आदित्य - यह बात सच है की आज भी कई पेरेंट्स अपने बच्चो को लिविंग रिलेशनशिप की अनुमति नहीं देते। मुझे खुद भी इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी नहीं है, क्योंकि मैं खुद कभी लिविंग रिलेशनशिप में नहीं रहा हूँ। पर मैंने अपने कुछ दोस्तों को देखा है, जो लिव इन में रह रहे थे पर अब उनके रिश्ते खत्म होने की कगार पर हैं। वही दूसरी और मेरे कुछ ऐसे भी दोस्त है जो काफी समय से लिव इन में हैं और वे खुश भी हैं। शादी यह तो इंसानो द्वारा बनाया गया कांसेप्ट है। हर कोई इसे अमल करे यह जरूरी नहीं। मैं शादी में विश्वास करता हूँ।  मगर हर शादी सफल हो यह ज़रूरी नही। 
श्रद्धा कपूर -- मेरी एक फ्रेंड की माँ ने उसे शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की सलाह दी। कुछ माता पिता  स्वतंत्र विचारोंवाले होते हैं। 
प्रश्न- अगर  आप  को  अपना  पाटनर  मिल गया तो क्या आप ओके जानू की तरह इस रिश्ते को निभाएंगे ? 
श्रद्धा कपूर -जब मैं उस व्यक्ति से मिलूंगी जिससे मैं प्यार करती हूँ और उसके साथ समय बिताना चाहती हूँ तो  मुझे  उसके  साथ लीव इन में रहने में कोई दिक्कत नहीं। 
प्रश्न - अगर आप के माता पिता इस बात से राजी नहीं हुए तो ?
श्रद्धा कपूर - मेरे माता पिता मुझे लेकर  बहुत प्रोटेक्टिव  हैं। मैं  उनके  लिए  हमेशा उनके लिए एक  छोटी सी बच्ची हूँ। मेरी ख़ुशी उनके लिए बहुत मायने रखती है। 
आदित्य रॉय कपूर  - हमें हमारे पेरेंट्स को नाराज़  ही क्यों करें।  हमारे  माता  पिता  खुश ही  होंगे, जब   उन्हें यह  पता  चलेगा  की उनके बच्चे इस डिसीजन से खुश हैं।

No comments:

Post a Comment