Tuesday 11 April 2017

प्रियंका चोपड़ा का 'दुश्मन' विद्या बालन का 'पति'

दर्शकों को याद होगी २०१६ में रिलीज़ प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'जय गंगाजल' के विधायक बबलू पांडेय की, जो प्रियंका चोपड़ा की अपराधियों के प्रति सख्ती से नाराज़ हो कर उसकी जान का दुश्मन बन जाता है।  इस भूमिका को कश्मीर के बारामुला में जन्मे थिएटर अभिनेता मानव कौल ने किया था।  सिटी लाइट्स, काई पो चे और वज़ीर में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके मानव कौल अब निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की फ़िल्म तुम्हारी सुलु में फिल्म की नायिका सुलोचना के पति अशोक का किरदार कर रहे हैं।  अशोक एक फैक्ट्री में मैनेजर है। सुलोचना या सुलु के किरदार को अभिनेत्री विद्या बालन ने किया है। यह एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है।  जिसमे नृत्य गीतों की भरमार है।  इस फिल्म  के लिए विद्या बालन दूसरी बार रेडियो जॉकी के किरदार में हैं।  इस फिल्म में विद्या बालन को नृत्य भी करना है।  इसके लिए वह जम कर प्रैक्टिस कर रही हैं।  विद्या बालन ने फिल्म भूल भुलैया में अपनी डांस  प्रतिभा का परिचय दिया था।  विद्या बालन १४ अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही श्रीजीत मुख़र्जी की फिल्म बेगम जान में एक कोठे की मालकिन का किरदार कर रही हैं।


No comments:

Post a Comment