Saturday 8 April 2017

इस भुतहा गुड़िया को नए मेहमान पसंद नहीं !

गुड़िया निर्माता सैमुएल मुलिन्स एक हंसती हुई शैतान गुड़िया ऐनाबेले का निर्माण करता है। बीस साल पहले उसकी बेटी एक दुखद दुर्घटना में मारी जा चुकी है।  इस हादसे से भयभीत सैमुएल और उसकी पत्नी लिज़ी चार्लोटे नन सिस्टर चार्लोटे और बंद हो चुके अनाथालय की कई अनाथ लड़कियों का अपने घर में स्वागत करते हैं।  लेकिन भुतही गुड़िया को यह नए मेहमान पसंद नहीं।  अब वह एक एक कर बच्चों को शिकार बनाने लगती है।  गैरी डूबेरमैन की पटकथा पर फिल्म का निर्देशन डेविड ऍफ़ सैंडबर्ग ने किया है।  फिल्म में अन्थोनी लापग्लिया (गुड़िया निर्माता सैमुएल मुलिन्स), मिरांडा ओटो (लिज़ी चार्लोटे), स्टेफनी सिगमन (सिस्टर चार्लोटे) और टेलिथ बैटमैन (जेनिस) ने मुख्य चरित्र निभाये हैं।  पहले यह फिल्म १९ मई २०१७ को रिलीज़ होनी थी।  लेकिन, रिडले स्कॉट साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म एलियन कोवेनेंट से टकराव टालने के लिए इस फिल्म की रिलीज़ की तारिख ११ अगस्त कर दी गई है।  

No comments:

Post a Comment