Tuesday 25 April 2017

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी कल्पना चावला

प्रियंका चोपड़ा के अंतरिक्ष यात्री बनने की खबर हैं।  प्रियंका का यह अंतरिक्ष दौरा निर्देशक प्रिया मिश्रा की कल्पना चावला पर फिल्म में होगा।  कल्पना चावला १९९७ में छह अन्य यात्रियों के साथ अंतरिक्ष यान कोलंबिया से अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली भारतीय महिला थी।  उनकी मृत्यु यान के अंतरिक्ष से वापस लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण हो गई थी। प्रिया मिश्रा की फिल्म इसी किरदार पर होगी। मैरी कॉम के बाद प्रियंका चोपड़ा की यह दूसरी बायोपिक फिल्म होगी।  वायाकॉम १८ द्वारा इस फिल्म का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है।  इस फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली गई है। फिल्म की निर्देशक प्रिया एक चैनल की क्रिएटिव हेड थी।  उन्होंने कल्पना चावला पर फिल्म के लिए चैनल की नौकरी छोड़ दी थी।  फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के प्रमोशन की शुरुआत करने वाली हैं।  

No comments:

Post a Comment