Saturday 15 April 2017

आत्मरक्षा के गुर भी सिखाएंगी बिपाशा बासु

अभी तक फिटनेस का सन्देश देने वाली बिपाशा बासु अब आत्मरक्षा के गुर भी सिखाने जा रही हैं।  वह अगले साल अपनी सेल्फ डिफेन्स अकादमी की स्थापना करेंगी।  इस अकादमी में किकबॉक्सिंग, क्रव मागा और युद्ध की दूसरी शैलियां सिखाई जाएंगी। बिपाशा बासु के यह आत्मरक्षा केंद्र भारत में मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में स्थापित किये जायेंगे।  इस अकादमी में १३ साल से ३० साल तक की युवा लड़कियों को प्रवेश दिया जायेगा। इससे अधिक उम्र के जिन महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य अच्छा होगा, उन्हें भी एडमिशन दिया जायेगा।  अपनी इस अकादमी के बारे में बताते हुए बिपाशा बासु कहती हैं, "भारत में अपराध का आंकड़ा खतरनाक तरह से बढ़ रहा है।  इसलिए आत्मरक्षा आज की ज़रुरत है।  हम प्रारम्भ में एक हफ्ते का क्रैश कोर्स चलाएंगे।  इसके बाद पूरे एक महीने का कोर्स चलाया जायेगा। बिपाशा बासु फिलहाल अपनी अकादमी के लिए प्रमाणित प्रशिक्षकों को जुटाने में व्यस्त हैं।  

No comments:

Post a Comment