Sunday 23 April 2017

हाफ गर्लफ्रेंड के लिए दूसरी पसंद थी श्रद्धा कपूर

निर्देशक मोहित सूरी चेतन भगत के उपन्यास हाफ गर्लफ्रेंड पर अपनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में रिया सोमानी की भूमिका के लिए  अभिनेत्री कृति सेनन को लेना चाहते थे।  वह कहते हैं, "जब स्क्रिप्ट मेरे हाथ में आई, मैं निश्चित रूप से कृति से मिलना चाहता था।  लेकिन, तारीखों पर बात नहीं बन पाई।  मैं हाफ गर्लफ्रेंड को जून में शूट करना चाहता था। कृति प्रोफेशनल एक्टर हैं।  उनके हाथ में पहले से ही एक प्रोजेक्ट था।"  यहाँ बताते चलें कि जब मोहित सूरी ने हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर के बिहारी किरदार के अपोजिट  कृति सेनन को साइन करना चाहा, उस समय कृति  सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म राबता की शूटिंग कर रही थी।  हाफ गर्लफ्रेंड को तारीखें देने का मतलब राबता से पीछे हटना होता।  अब यह बात दीगर है कि बाद में शुरू होने के बावजूद हाफ गर्लफ्रेंड राबता से तीन हफ्ता पहले रिलीज़ हो रही है।  राबता ९ जून को रिलीज़ होने जा रही  है।  बहरहाल, कृति सेनन के इनकार के बाद मोहित सूरी ने इस भूमिका के लिए आशिकी २ और एक विलेन में  साथ काम कर चुकी श्रद्धा कपूर को साइन कर लिया।  इस प्रकार से डायरेक्टर - एक्टर जोड़ी मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।  ध्यान रहे कि इस जोड़ी की पहली दो फ़िल्में सुपर हिट हुई थी ।  क्या हाफ गर्लफ्रेंड इस जोड़ी की तीसरी हिट फिल्म साबित होने जा रही है ?

No comments:

Post a Comment