Sunday 14 May 2017

रिहान्ना के निशाने पर दीपिका पादुकोण

सोशल साइट्स पर और विदेशी मीडिया में, आजकल दीपिका पादुकोण काफी भद्द उड़ रही हैं।  दीपिका को  इसका बुरा भी लगता है।  तब तो ख़ास तौर पर, जब साथ प्रियंका चोपड़ा भी हों।  अभी जापानी फैशन डिज़ाइनर री कवाकूबो को समर्पित फैशन शो मेट गाला हुआ था।  इस शो में बारबाडोस की पॉप गायिका  रिहान्ना जैसी विदेशी हस्तियों के साथ बॉलीवुड की दो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई थी।  प्रियंका चोपड़ा ने बड़े  घेर वाला इवनिंग गाउन पहन रखा था।  सोशल साइट्स पर प्रियंका चोपड़ा के इस गाउन को ख़ास तवज्जो नहीं मिली ।  लेकिन, दीपिका पादुकोण का गाउन निशाने पर आ गया।  दीपिका का यह गाउन मेट गाला की थीम के अनुरूप नहीं पाया गया।  इस पर एक इंस्टाग्राम फॉलोवर ने रिहान्ना और दीपिका पादुकोण के गाउन के फोटो शेयर करते हुए कमेंट किया- मेट गाला की थीम क्या थी और हरेक दिखा क्या रहा था।  इशारा साफ़ तौर पर दीपिका के कटे-पिटे स्तन दिखाते गाउन की ओर था।  हद तो तब हो गई जब इस कमेंट को रिहान्ना ने भी सहमति दे दी।  अब बात मीडिया पर दीपिका की भद्द को लेकर।  विदेशी मीडिया हमारी कथित रूप से हॉलीवुड में मशहूर इन बॉलीवुड हस्तियों को पहचानता तक नहीं।  दीपिका पादुकोण ने विन डीजल के साथ हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज की है जबकि प्रियंका चोपड़ा टीवी सीरीज क्वांटिको से शोहरत बटोरने के बाद इसके दूसरे सीजन में काम कर ही रही हैं, उनकी एक हॉलीवुड फिल्म द रॉक के साथ बेवॉच रिलीज़ होने वाली है। अब होता यह है कि  इन दोनों को अच्छी तरह से न पहचानने वाला विदेशी मीडिया दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा समझ कर सवाल दागने लगता है या नाम से पुकारने लगता है।  इसका दीपिका को इतना बुरा लगा कि उन्होंने इसे नस्लीय करार दिया।  उन्होंने कहा, "यह विदेशी मीडिया की अज्ञानता नहीं, साफ़ तौर पर नस्लीय सोच है।  वह लोग हर भूरी चमड़ी की दो शक्लों को एक ही समझते हैं।" प्रियंका चोपड़ा ने भी माना था कि विदेशी मीडिया दीपिका को देख कर मेरा भ्रम होता है।  परन्तु, दीपिका पादुकोण का नस्लीय बताने वाला कमेंट कुछ प्रियंका चोपड़ा से डाह ही लगता है।

No comments:

Post a Comment