Sunday 9 July 2017

'स्पाइडर-मैन' ने पछाड़ा 'मॉम' को

हॉलीवुड फिल्मों ने एक बार फिर बॉलीवुड को अपनी ताक़त दिखा दी।  इस शुक्रवार स्पाइडर-मैन सीरीज की रिबूट फिल्म 'होमकमिंग' रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म के अपोजिट बॉलीवुड की कभी नंबर वन रही और सबसे महँगी अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म मॉम रिलीज़ हुई थी।  यह थ्रिलर फिल्म श्रीदेवी की चार साल बाद वापसी फिल्म थी।  उम्मीद की आ रही थी कि श्रीदेवी के बल पर मॉम इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर दिखाएगी।  मॉम ने बॉलीवुड की दूसरी रिलीज़ फिल्म गेस्ट इन लंदन के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन १.५ करोड़ के मुक़ाबले १.५० करोड़ ज़्यादा यानि ३ करोड़ का कलेक्शन किया।  लेकिन मॉम हॉलीवुड के युवा अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर-मैन होमकमिंग से करीब ३.५० करोड़ पिछड़ गई।  होमकमिंग ने
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ६.५० करोड़ का कलेक्शन किया।  इस प्रकार से एक हॉलीवुड फिल्म बॉलीवुड की दो फिल्मों पर भारी पड़ी।  मॉम और गेस्ट इन लंदन का संयुक्त कलेक्शन ५ करोड़ का था, जबकि होमकमिंग ने अकेले ही ६.५० करोड़ का कलेक्शन किया।  स्पाइडर-मैन होमकमिंग का यह कलेक्शन भारत में इस साल रिलीज़ किसी हॉलीवुड फिल्म का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है।  स्पाइडर-मैन होमकमिंग से ज़्यादा कलेक्शन करने वाली पहली दो फिल्मों में इस साल ४ अप्रैल को रिलीज़ फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फिल्म द फेट ऑफ़ द फ्यूरियस ने पहले दिन ९.२५ करोड़ और इसी साल ५ जनवरी को रिलीज़ ट्रिपल एक्स :रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज ने पहले दिन ८ करोड़  का कलेक्शन किया था।  इन दोनों फिल्मों का भारत में लाइफ टाइम कलेक्शन क्रमशः ७७ करोड़ और ३५ करोड़ था।  अब देखने वाली बात सिर्फ यह होगी कि क्या होमकमिंग इन दोनों फिल्मों के या इनमे से किसी एक फिल्म के लाइफ टाइम कलेक्शन से ज़्यादा कलेक्शन कर पाती है ?

No comments:

Post a Comment